लोग कितने बीमार हो सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं होती. औरंगबाद के बीड़ डिस्ट्रिक्टमें एक स्कूल टीचर को इसलिए पकड़ा गया है क्योंकि वो स्कूली लड़कियों को अपने सामनेखुले में नग्न होकर नहाने के लिए मजबूर करता था. और रात को उनका यौन शोषण करता था.इस पूरे मामले का पता तब चला जब 7वीं क्लास की एक लड़की ने एक 'लेक लड़की अभियान' नामके औरतों के हक में लड़ने वाले ग्रुप को ख़त लिखा. जिसमें बतया कि टीचर दिन मेंउन्हें अपने सामने नहाने को कहता और रात को उन्हें सेक्शुअली हैरेस करता. टाइम्स ऑफ़इंडिया के मुताबिक़ इस तरह की हरकतें वो टीचर पिछले 5 महीनों से करता आ रहा है. लड़कीने भी ख़त तब लिखा, जब उसके मां-बाप ने उसे नाबालिग होते हुए भी स्कूल के निकाललिया. और उसका ब्याह कर दिया. बता दें कि स्कूल में रेजिडेंशियल सुविधा है. यानीलगभग 120 बच्चे स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं, जिसमें से 36 लड़कियां हैं. स्कूलसातवीं तक के बच्चों को अलग-अलग रहने की सुविधा देता है. स्कूल में कुल 8 पुरुषटीचर हैं, जिनकी बारी-बारी हॉस्टल में ड्यूटी लगती है. कोई महिला वॉर्डन हॉस्टल मेंहै ही नहीं, जो स्कूल के मैनेजमेंट पर बहुत बड़ा सवाल है. फिलहाल आरोपी टीचर कोगिरफ्तार कर लिया गया है.