क्या तुम मशीन वाली चाय गटकते हो. दिनभर में कितनी दफा ऑफिस की चाय वेंडिंग मशीन केपास भटकते हो. जवाब अगर हां है तो थोड़ा अलर्ट हो जाओ. और हां दूसरों को भी बता देनाजो वर्क डेस्क पर कम और ब्रेक आउट एरिया में ज्यादा रहते हैं. हुआ ये है कि सूरतमें चाय वेंडिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया. और दो लोग मारे गए. पुलिस जांच-पड़ताल कररही है कि ब्लास्ट कैसे हुआ.मोटा वराछा के सुदामा चौक के नजदीक है निलकंठ टी एंड कोल्ड ड्रिंक्स शॉप. नाम से हीपता चल रहा है कि चाय-ठंडे की दुकान होगी. यहां मशीन वाली चाय लोगों को सर्व कीजाती थी. सोमवार को अचानक चाय मशीन में ब्लास्ट हो गया. उस वक्त दो कस्टमर महावीरसिंह और किशोर ठाकुर चाय का इंतजार कर रहे थे. धमाका इतना जबरदस्त कि दोनों की जानचली गई. अस्पताल ले जाने की नौबत ही नहीं आई.ब्लास्ट के बाद का सीनधमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दुकान पर जुट गए. पुलिस को भी लोगों ने खबर दी.मौके पर पुलिस आई. और दुकान का मालिक भी. पुलिस छानबीन कर रही है. हालाकि अभी येपता नहीं चल पाया है कि टी वेंडिंग मशीन में ब्लास्ट हुआ कैसे?