'तारक मेहता...' के एक डायलॉग पर MNS इतना नाराज़ क्यों हो गया कि सीधे धमकी दे डाली
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के क्रिएटर ने कहा, 'मैं भारतीय हूं'

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ गया है. शो में मुख्य किरदार है 'जेठालाल' का. उसके पिता हैं 'चंपकलाल जयंतीलाल गाड़ा', जिन्हें शो में सभी 'बापूजी' के नाम से बुलाते हैं. 'बाबूजी' के ही एक डायलॉग से विवाद शुरू हुआ है. हाल ही में दिखाए गए एक एपिसोड में बापूजी का एक डायलॉग था कि मुंबई की भाषा हिंदी है. इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी MNS के लोग भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर शो के निर्माता असित कुमार मोदी को धमकियां भी दे डाली हैं.
क्या था एपिसोड में?
'गोकुलधाम सोसायटी' में रहने वाले लोग नोटिस बोर्ड पर अपनी मातृभाषा में 'आज का सुविचार' लिखने के लिए झगड़ रहे होते हैं. तभी 'बापूजी' आते हैं और बहस को निपटाने के लिए कहते हैं,
'देखो, हमारा गोकुलधाम मुंबई में है और मुंबई की आम भाषा क्या है? हिंदी! इसलिए सुविचार हम हिंदी में लिखते हैं' अगर हमारा गोकुलधाम चैन्नई में होता, तो हम सुविचार तमिल में लिखते.'
एपिसोड के ऑन एयर होने के बाद शो के निर्माताओं को धमकियां मिलने लगीं. MNS के सिनेमा विंग के अध्यक्ष अमेया खोपकर ने सोशल मीडिया पर लिखा,
यही हैं मराठी के मारक मेहता. मनसे इसी नीच प्रवृत्ति का विरोध करती है. मुंबई की भाषा मराठी है. ये इन लोगों को अच्छे से मालूम है. फिर भी शो के मालिकों के बीच जानबूझकर ऐसा दुष्प्रचार चलता रहता है. इनकी मस्ती उतारनी होगी. इन गुजराती कीड़ों की हरकतें रोकनी होंगी. इन शोज में काम करने वाले मराठी कलाकारों को भी ये गलत नहीं लगता है. उन्हें खुदपर शर्म आनी चाहिए.
— Ameya Khopkar (@MNSAmeyaKhopkar) March 3, 2020शालिनी ठाकरे मनसे की जनरल सेक्रेटरी हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि मनसे के सैनिकों को मेकर्स के कान के नीचे बजाना चाहिए. उन्होंने लिखा,
अगर सब टीवी वाले इस बात से सहमत नहीं हैं कि मुंबई की 'आम भाषा' हिंदी नहीं है, मराठी है, तो महाराष्ट्र के सैनिकों को उनके कानों के नीचे 'सुविचार' लिखना होगा! वो भी मराठी में!
मुंबईची 'आम भाषा' हिंदी नाही, मराठी आहे, हे ह्या सब टीव्हीवाल्यांना मान्य नसेल, तर महाराष्ट्र सैनिकांना त्यांच्या कानाखाली 'सुविचार' लिहावे लागतील! तेसुद्धा मराठीत! 'कानाखाली काढलेले मराठी सुविचार' ह्यांना बरोबर वाचता येतील!! @sabtv pic.twitter.com/tuydzv0kEW — Shalini Thackeray (@ThakareShalini) March 3, 2020
शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि वो भारतीय हैं और सारी भाषाओं का सम्मान करते हैं.
इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद MNS के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिये सब टीवी, प्रोड्यूसर असित मोदी, डायरेक्टर हर्षद जोशी, लेखक निरेन भट्ट को नोटिस दे दिया. और साथ में 'बापूजी' का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट का माफीनामा था. अमित ने अपने डायलॉग के लिए माफी मांगते हुए लिखा कि वो सुनिश्चित करते हैं कि भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा.मुंबई महाराष्ट्र में है और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा भाषा मराठी ही है. इस में कोई डाउट नहीं है. मैं भारतीय हूँ . महाराष्ट्रियन हूँ और गुजराती भी हूँ. सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूँ. 🙏🏻🙏🏻 जय हिन्द,
— Asit Kumarr Modi (@AsitKumarrModi) March 3, 2020
हिंदी मालिकेतील एका दृश्यात 'मुंबईची भाषा हिंदी आहे' असे अकलेचे तारे तोडण्यात आले होते. त्या आक्षेपार्ह संवादामुळे समस्त मराठी जनांचा अपमान झाला आहे, अशा कुलट्या मनोवृत्तीला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेतर्फे जाब विचारला जाणारच. pic.twitter.com/IA1gftUrFW — MNS Adhikrut - मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) March 3, 2020मनसे के लिए ये माफीनामा पर्याप्त है? या ये विवाद जारी रहता है? ये तो जल्द ही सोशल मीडिया पर पता चल ही जाएगा.
Video : अभिषेक बच्चन ने ट्रॉफीज़ ज़मीन पर सजाई, और ऐश्वर्या का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा

.webp?width=60)
