22 जनवरी को इत्ती खूबसूरत ट्रेन महामना एक्सप्रेस लांच की थी पीएम मोदी ने. तबकिसको पता था कि पैसंजर्स से इस गाड़ी का इमोशनल अटैचमेंट हो जाएगा. और वो उसकीपानी वाली टोंटियां निकाल ले जाएंगे, लोगों को दिखाने के लिए. कि देखो हम भी महामनाट्रेन की चौकस जर्नी की मौज लिए हैं. गुरुवार को गाड़ी दिल्ली से बनारस पहुंची.यार्ड में गई साफ सफाई के लिए. सफाई कर्मचारियों की लौका ले गई. जब देखा कि तमामटोंटी गायब हैं. फिर पूरी ट्रेन चेक हुई. कुछ और सामान गायब मिला. स्लीपर क्लास औरसेकेंड एसी के डिब्बों से. अब असल समस्या है कि वो लाख टेक्नोलॉजी बदल लें. उस परचलने वाले फोकटियों का दिमाग नहीं बदल सकते. जिनको लत लग चुकी है वो टोंटी चुराएंगेऔर कोनों पर थूकेंगे भी. फिर टट्टी वाला मग्गा जंजीर से बांधना पड़ेगा कि नहीं.