पूजा पाठ के खेल में, 'बाबा कमाल पाशा' जेल में
कमाल का बाबा था. टीवी पर मस्त ऐड देता था. पूजा कराके बीमारी भगाने का. पुलिस ने पकड़ के जेल में डाल दिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक रहें बाबा कमाल पाशा. मतलब अब भी हैं. लेकिन जेल में. नाम से तो पता चल ही गया होगा इनके गंदे वाले धंधे का. पूजा पाठ से बीमारी दूर करने की दुकान चलाए हुए थे. और तो और इनके टीवी पर ऐड भी आते थे. "खुदा ने चाहा तो आपको खून के आंसू रोने नहीं दूंगा" टाइप से. ऐड इनके कित्ते दमदार होते हैं वो जानने के लिए हमारी स्टोरी पढ़ लेना.
बाबा बंगालियों पंचलाइनें बदलो, धंधा उड़ चलेगा
तो बाबा कमाल के खिलाफ रानीबाग पुलिस स्टेशन में FIR हुई थी. अरे यार पूरी बात ही सुन लो अब. चारू गुप्ता बुद्ध विहार फेज़ 1 रोहिणी, दिल्ली की रहने वाली हैं. उम्र 23 साल. इनके पापा रतनलाल को कोई गंभीर बीमारी है. दवा दुवा सब करा रहे हैं फैमिली वाले. उसी दुवा के इंतजार में एक दिन टीवी पर बाबा कमाल पाशा का ऐड देखा. अक्टूबर 2013 चल रहा था तब.
फिर रानीबाग के वर्धमान बिग प्लाजा, शॉप नंबर 327 में पहुंचे. वहां 101 रुपए फीस देकर अपना केस रजिस्टर कराया. वहां से चुटकी काटने का काम शुरू हो गया. मोबाइल पर बातचीत होती रही. बाबा आकर पूजा पाठ कराते रहे. इस सबके चक्कर में 4 लाख 43 हजार रुपए बाबा गटक लिए. जिसमें 1 लाख 90 हजार कैश और बाकी का बैंक में डिपॉजिट.
जून 2014 तक ये कार्यक्रम चला. फिर एक दिन बाबा का दफ्तर बंद हो गया. मोबाइल स्विच ऑफ. तब इन लोगों को होश आया. थाने में शिकायत लिखाई. पुलिस काम पर लग गई. जिस बैंक खाते में पैसा डाला जाता था वो गाजियाबाद के एड्रेस से खोला गया था. फर्जी निकला. जो फोटो और आईडी लगाई गई थी, सब फर्जी.
लेकिन कित्ते दिन ये खेल चलने वाला था. पुलिस ने अपने खबरी और नेटवर्क फिट किए. पता चल गया कि मलिक नगर, मुराद नगर का रहने वाला है कमाल पाशा. फिर खुफिया जानकारी के आधार पर वसीम हाउस नंबर 391, शान ए इलाही मस्जिद के पास, मलिक नगर गाजियाबाद से बाबा कमाल दबोच लिए गए. वहां सेंट्रल बैंक में जो फोटो दे रखा था, चेहरा उससे मैच कर गया. अब 28 साल के बाबा जेल में पूजा पाठ कराएंगे. और अपनी बेइमानी की बीमारी दूर भगाएंगे.

