आप फेमिनिस्ट हैं, बस आपको अभी मालूम नहीं चला है
तन्मय भट्ट को खुजली हुई. उन्होंने अपना फ़ोन निकाला और खुजली मिटा दी. एक वीडियो बनाया. शानदार. ज्ञानदार.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
तन्मय भट्ट. ऑल इंडिया बकचोद वाला तन्मय भट्ट. गाड़ी में बैठा था. कोई फेसबुक पोस्ट दिखा जिसपे फेमिनिज्म के खिलाफ़ कोई बात कही गयी थी. भड़क गया. भड़क क्या, माथा ठनक गया. मोबाइल निकाला और एक वीडियो शूट किया. और फेसबुक पे डाल दिया. खुद को ऐंटी-फेमिनिस्ट कहने वालों की लंका लगा दी. ऐसा धोया कि बुद्धि हरी हो जाये.
मुंह बना-बना के मजे लिए ऐसे लोगों के जो खुद को ऐंटी-फेमिनिस्ट कहते हैं. बकौल तन्मय अगर आप स्त्री और पुरुषों के समान अधिकारों का सपोर्ट करते हैं तो आप फेमिनिस्ट हैं. फेमिनिस्ट होने के लिए इससे इतर और कुछ भी नहीं चाहिए. दुनिया में समान अधिकारों की बात सदियों से होती आ रही है और होती रहेगी. ऐसे में हममें से हर कोई फेमिनिस्ट ही है. अगर कोई स्त्री और पुरुष के बीच समान अधिकारों की बात नहीं करता है या उसके हिसाब से ऐसा नहीं होना चाहिए तो ये वाकई शर्मनाक है.
साथ ही तन्मय ने ये भी कहा कि अगर आपके हिसाब से कोई फेमिनिस्ट किसी बात को बढ़ा-चढ़ा के बोल रहा है तो ऐसा ज़रूरी नहीं है कि वो ग़लत हो. ये भी हो सकता है कि आपने उन मुसीबतों का उस हद तक सामना नहीं किया हो जैसा उसने किया हो. ऐसे में उसका शिकायती लहजे में बात करना कतई ग़लत नहीं है. तन्मय कहते हैं कि हम आज जिस भी पोज़ीशन में पहुंचे हैं वो इसी वजह से पॉसिबल हुआ है क्यूंकि सालों पहले किसी ने आवाज़ उठाई और अपने साथ हो रही ज्यादतियों की बारे में शिकायत की. बात चाहे अमरीका में अश्वेतों की हो या औरतों और आदमियों को मिलने वाली तनख्वाह की हो.
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/tanmaycomedy/videos/1039146682833163/"]

