The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tandav FIR: Special police team from UP reaches Mumbai to investigate

सीन हटाने के बाद भी 'तांडव' के मेकर्स को राहत नहीं, यूपी पुलिस मुंबई पहुंच गई

इंस्पेक्टर अनिल सिंह पुलिस पार्टी को हेड कर रहे हैं.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2021, 06:32 AM IST)
Img The Lallantop
शो को लेकर चल रहे बवाल के चलते सैफ अली खान को सुरक्षा भी प्रदान की गई थी. फोटो - ट्विटर
Quick AI Highlights
Click here to view more
बीते सोमवार खबर आई कि ‘तांडव’ के मेकर्स के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज करवाई गई है. इसमें अमेज़न प्राइम इंडिया की हेड ऑफ ओरिजिनल कंटेंट अपर्णा पुरोहित, शो के क्रिएटर और डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र, राइटर गौरव सोलंकी, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्णा और अन्य लोगों के नाम थे. अब इसी FIR की जांच करने उत्तर प्रदेश से एक स्पेशल टीम मुंबई पहुंची है. इसे हेड कर रहे हैं लखनऊ के पुलिस इंस्पेक्टर अनिल सिंह.
टीम बुधवार सुबह ही मुंबई पहुंची. बताया जा रहा है कि FIR में जितने भी लोगों का नाम है, पुलिस उन सभी से पूछताछ करेगी. टीम पहले मदद के लिए मुंबई पुलिस को अप्रोच करेगी. मुंबई पुलिस को भी ‘तांडव’ के खिलाफ शिकायत मिल चुकी है. बीजेपी एमपी राम कदम ने मुंबई के घाटकोपर स्टेशन में शो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. हालांकि, पुलिस ने कोई FIR दर्ज नहीं की थी. अब देखने लायक होगा कि मुंबई पुलिस यूपी की स्पेशल टीम को कैसे असिस्ट करती है.
Fir
हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई FIR. फोटो - ट्विटर

Fir
अमेज़न इंडिया की अधिकारी से लेकर शो के राइटर, डायरेक्टर तक का नाम है. फोटो - ट्विटर

शो पर देशभर में हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी सांसद ने भी शो पर एक्शन लेने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लेटर लिखा था. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अमेज़न प्राइम इंडिया के अधिकारियों को लीगल नोटिस भेजा था. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेकर्स को चेतावनी दी थी. उनके सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने अली अब्बास ज़फ़र, मोहम्मद ज़ीशान अयूब, हिमांशु और गौरव सोलंकी को टैग कर लिखा था,
यूपी पुलिस मुंबई निकल चुकी है. वो भी गाड़ी से. FIR में मज़बूत धाराएं लगी हैं. तैयार रहना. धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी. श्री उद्धव ठाकरे जी, उम्मीद है आप इनके बचाव में नहीं आएंगे.

बता दें कि शो के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने पूरी टीम की तरफ से माफी मांगते हुए एक स्टेटमेंट रिलीज़ किया था. कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो माफी मांगते हैं. मामला इतने पर भी शांत नहीं हुआ. जिसके बाद एक और स्टेटमेंट रिलीज़ किया. कहा कि जिन सीन्स पर आपत्ति उठाई गई है, उन्हें शो से हटाया जाएगा. सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आभार भी जताया.

Advertisement

Advertisement

()