The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tandav Controversy: FIR filed against ali abbas zafar, gaurav solanki and Amazon Prime Video officials in Lucknow

'तांडव' की मुश्किलें बढ़ती ही जा रहीं, अब FIR भी हो गई

'तांडव' पर बवाल थमने का नाम नहीं ही ले रहा है.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2021, 07:02 AM IST)
Img The Lallantop
शो के एक सीन में ज़ीशान के किरदार ने भगवान शिव का रोल किया था. बस वहीं से सारा बवाल शुरू हुआ. फोटो - FIR
Quick AI Highlights
Click here to view more
सैफ अली खान की वेब सीरीज़ ‘तांडव’ पर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. खबर आई है कि अब शो के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. लखनऊ की हज़रतगंज कोतवाली में. FIR में पहला नाम है अमेज़न प्राइम इंडिया की हेड ऑफ ओरिजिनल कंटेंट अपर्णा पुरोहित का. इसके अलावा शो के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, राइटर गौरव सोलंकी और अन्य नाम भी हैं.
FIR filed against tandav
मेकर्स को एंटी हिंदू भी कहा जा रहा है. फोटो - FIR

FIR filed against tandav
लखनऊ के हजरतगंज में FIR दर्ज की गई. फोटो - FIR

शो बीते गुरुवार रात रिलीज़ हुआ था. उसके बाद से ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई थी. #BoycottTandav ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. लोग आरोप लगाने लगे कि हिंदू मान्यताओं का मज़ाक उड़ाया गया है. महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम ने भी घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. मेकर्स के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग की. इसी मामले को लेकर बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लेटर भी लिखा था. कहा था कि OTT प्लेटफॉर्म्स युवाओं में काफी पॉपुलर हैं. यहां सेंसरशिप नहीं होती है, इस कारण लगातार हिंदू भावनाओं पर हमले हो रहे हैं. इसे रेगुलेट किया जाना जरूरी है. आज सुबह ही बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने भी अमेज़न प्राइम वीडियो को लीगल नोटिस भेजा है. डिमांड रखी कि तुरंत ‘तांडव’ को प्लेटफॉर्म से हटाया जाए वरना कानूनी कारवाई होगी.


बता दें कि इसी मसले को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया को समन भी भेजा है. मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल्स से इस पर सफाई मांगी है. इसी दौरान अमेज़न प्राइम वीडियो के ऑफिशियल्स ने PTI से बात की. कहा कि इस मामले पर वे मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे.
शो के एक सीन में मोहम्मद ज़ीशान अयूब का किरदार एक प्ले कर रहा है. जहां वो भगवान शिव बना है. उसी हिस्से को लेकर बवाल हुआ है. अभी ज़ीशान या डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

Advertisement

Advertisement

()