17 साल की लड़की ने फोन न दिलाए जाने पर सुसाइड कर लिया. लड़की ने हाल ही में 12वींक्लास के एग्जाम दिए थे. लेकिन वो अपने मां बाप से नाराज थी. लड़की अपने पिता सेसेलफोन दिलवाने की मांग कर रही थी. मां ने उससे वादा किया था कि एग्जाम खत्म होजाने पर वह उसे फोन दिलाएंगी. लेकिन रिजल्ट आने से पहले लड़की ने अपने मां-बाप कीउम्मीदों को फेल कर दिया. घटना तमिलनाडु के कुनियामुथुर की है. लड़की के पापा विदेशमें काम करते हैं. एग्जाम खत्म हो जाने के बाद लड़की अपने पिता से सेलफोन की मांगकरने लगी. इस बात पर बुधवार को उसकी अपनी मां से बहस भी हो गई. इसके बाद मां कुछसामान लेने बाजार चली गई. इतने में लड़की ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. मां जबबाजार से घर पहुंची तो उसने बेटी का शव कमरे में लटकता पाया. बाद में पुलिस आई,जिसने लड़की का शव नीचे उतारा. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहेनिखिल विजय ने लिखी है.)