The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tamilian cook is taking the internet by a storm for his traditional cooking style

मानो या न मानो, ये आदमी अपने खाने से इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाला है

न किचन. और न ही LPG गैस. फटाफट 300 अंडे बना डाले.

Advertisement
Img The Lallantop
तमिल बोलते हैं. यू ट्यूब पर वीडियो उनके बच्चे अपलोड कर देते हैं.
pic
पंडित असगर
6 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2017, 10:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
खाना. लजीज खाना. हैदराबादी. मुरादाबादी. दिल्ली का फेमस. मुरथल का मशहूर. कई इस तरह के साइन बोर्ड हाईवे किनारे. टेढ़ी-मेढ़ी गलियों में या फिर शहरों में लगे देखे होंगे. देखे तो आपने मास्टर शेफ, खाना खजाना टाइप शो भी होंगे. हो सकता है कॉपी पेन उठाकर एक दो रेसिपी भी नोट कर डाली हो. गूगल सर्च किया होगा. हो सकता है किसी मैगज़ीन के पन्ने उलटे पलटे हो. आखिर कुछ नया जो बनाना है. जीभ को जो चटखारे दिलाने हैं. आज हम आपको एक गांव की सैर कराते हैं. इस गांव का नाम है विलेज फूड फैक्ट्री. अरे रुको तो सही. आप तो चल दिए. भय्या हम ये गांव इंटरनेट पर ही घुमाएंगे. तमिलनाडु के एक बुज़ुर्ग हैं. उनके पास न तो किचन है. और न ही पूरी तरह से क्रोकरी. एक मैदान. खेत या जंगल वाला. वो साउथ इंडियन खाने को बड़े ही सुसज्जित तरीके से पेश कर रहे हैं. नई नई रेसिपी बनाते हैं. बनाने के तरीके को उनके बच्चे ही शूट करते हैं और यू ट्यूब पर उडेल देते हैं. ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. एक बात का नोटिस आपको पहले ही दे दूं. वेजिटेरियन यानी वनस्पति वाला खाना तैयार नहीं होता है. सिर्फ और सिर्फ नॉन वेजिटेरियन. यानी अंडा, मांस, मछली. इसलिए जो भी वीडियो देखना है अपने रिस्क पर ही देखें. कभी हम पर इल्जाम लगाओ कि दिल मिचला दिया. वैसे मुर्ग मुसल्लम उड़ाने वालों के लिए तो ये वीडियो मजेदार ही साबित होंगे. यू ट्यूब पर ये वीडियो 'विलेज फूड फैक्ट्री' सर्च करने से मिल जाएंगे. इस आदमी के पास न स्टोव है. और न LPG वाला सिलेंडर. जिसपर सब्सिडी भी मिलती है. बस कुछ ईंटें हैं. लकड़ियां हैं. और चंद बर्तन. खाना इतनी खुशमिजाजी से तैयार करते हैं. कि आपको भी उनसे लगाव हो जाए. बस एक दिक्कत है. वो बोलते तमिल हैं. लेकिन वीडियो इतने ही सहज हैं कि आवाज को म्यूट भी कर दोगे तो समझ आ जाएंगे वो क्या कर रहे हैं. ये अंडे देखो. 300 अंडे. जमीन पर रखे बेहद खूबसूरत दिखते हैं. शेफ भी देखकर उनकी महारत का कायल हो जाए. उनकी खाना बनाने में फैमिली मदद करती है. कुर्ता और लुंगी पहने ट्रेडिशनल खाना बनाने वाला ये शेफ लोगों का दिल जीत रहा है. खाना बनाने के बाद एक केले के पत्ते पर खाना खाते हैं. उनके पास कुत्ते के दो बच्चे हैं, वीडियो में वो भी खाना खाते दिखाई देते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=3qRX-y706Ms जितनी जानकारी हाथ लगी थी उतनी बता दी. बाकी आप वीडियो देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=G_DLsyfNDk0

Advertisement

Advertisement

()