सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS बिपिन रावत भी थे मौजूद, 11 शव मिले
तमिलनाडु के कुन्नूर में यह हादसा हुआ है
Advertisement

सेना का हेलिकाप्टर हुआ क्रैश, Cds बिपिन रावत थे सवार, तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हुआ हादसा (फोटो: आजतक)
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य अधिकारियों को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू हो गया है. आज तक के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे. 11 शव बरामद किए गए हैं.
हादसे के दौरान लगी आग बुझाते स्थानीय लोग (फोटो : आजतक)
जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. वेलिंग्टन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज है. यहां सीडीएस रावत को लेक्चर देना था. लेकिन कुन्नूर के घने जंगल में यह हादसा हो गया.
सेना ने क्या बताया है? अभी किन-किन लोगों को हादसे के बाद बचाया गया है, सेना ने इस बारे में साफ नहीं किया है. इंडियन एयरफोर्स के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में लिखा है,
एमआई-सीरीज का था हेलिकॉप्टर ये हेलिकॉप्टर एमआई-सीरीज का था. इंडिया टुडे के मुताबिक हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे. यात्रियों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे. इनके अलावा चालक दल के 5 लोग हेलिकॉप्टर में मौजूद थे.
फोटो : आजतक
हादसे की वजह अभी साफ नहीं इस हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है. जानकारों के मुताबिक जब वीवीआईपी हेलिकॉप्टर में होते हैं, उस समय हेलिकॉप्टर को उड़ाने के नियम काफी अलग होते हैं. कहा जा रहा है कि सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में आने वाले समय में हादसे की वजह पता चल सकेगी.
(यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...)

An IAF Mi-17V5 helicopter, with CDS Gen Bipin Rawat on board, met with an accident today near Coonoor, Tamil Nadu. An Inquiry has been ordered to ascertain the cause of the accident.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 8, 2021
एमआई-सीरीज का था हेलिकॉप्टर ये हेलिकॉप्टर एमआई-सीरीज का था. इंडिया टुडे के मुताबिक हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे. यात्रियों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे. इनके अलावा चालक दल के 5 लोग हेलिकॉप्टर में मौजूद थे.
फोटो : आजतक
हादसे की वजह अभी साफ नहीं इस हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है. जानकारों के मुताबिक जब वीवीआईपी हेलिकॉप्टर में होते हैं, उस समय हेलिकॉप्टर को उड़ाने के नियम काफी अलग होते हैं. कहा जा रहा है कि सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में आने वाले समय में हादसे की वजह पता चल सकेगी.
(यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...)

.webp?width=60)