The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tamil Nadu college student gang-raped in front of male friend

दोस्त के साथ खड़ी थी, पांच लोगों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप किया

पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है. जांच जारी है.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2023, 01:55 PM IST)
Tamil Nadu college student gang-raped
गैंगरेप के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. (सांकेतिक फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तमिलनाडु ( Tamil Nadu) के कांचीपुरम में एक कॉलेज छात्रा के कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस दौरान छात्रा के साथ उसका एक दोस्त था. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त को चाकू दिखाकर डरा दिया था. दोस्त के सामने पांच लोगों ने छात्रा का गैंगरेप किया. अंधेरे के कारण छात्रा आरोपियों का चेहरा नहीं देख पाई थी. सिर्फ एक आरोपी का नाम सुना था. पुलिस ने पहले उस एक आरोपी को खोजा, फिर बाकी के चार आरोपी भी पकड़े गए. 

दोस्त के साथ खड़ी थी कि पांच लोगों ने घेर लिया!

इंडिया टुडे के प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक घटना गुरुवार, 12 जनवरी की है. बेंगलुरु-पुदुचेरी हाईवे के पास की. 12 जनवरी को छात्रा अपने एक दोस्त के साथ शाम को करीब 7 बजे एक स्कूल के पास खड़ी थी. दोनों की बातचीत हो रही थी. इसी दौरान पांच लोगों ने उन दोनों को घेर लिया.

जानकारी के मुताबिक पांच लोगों के गैंग ने छात्रा और उसके दोस्त को चाकू दिखाकर धमकाया. फिर छात्रा का गैंगरेप किया. आरोपियों ने छात्रा को जान से मारकर वहीं दफन कर देने की धमकी दी थी.

ये भी पढ़ें- मुंबई में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 6 लोग गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी

एक आरोपी के नाम से पकड़े गए सभी आरोपी

मौका पाकर छात्रा और उसका दोस्त वहां से भाग निकले और अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचे. रिश्तेदारों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी. छात्रा ने पुलिस को बताया कि रोशनी नहीं होने के कारण वह किसी आरोपी को पहचान नहीं पाई, लेकिन एक आरोपी दूसरे आरोपी को विमल नाम से बुला रहा था.

छात्रा की ओर से दी इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने विमल नाम के आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने विमल को विपाडू गांव में ढूंढ निकाला और भागने की कोशिश करने के दौरान उसे पकड़ लिया. विमल के जरिए पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी ढूंढ निकाला. 

गैंगरेप के इन आरोपियों की पहचान मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेनारासु के नाम से हुई है. सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

वीडियो: केंद्रीय विद्यालय में लड़की से गैंगरेप

Advertisement

Advertisement

()