The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • tamil nadu car accident five dead including kid two women after collision with lorry driver on run chidambaram

हाईवे पर हादसा, लॉरी से टकराई कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

Tamil Nadu News: मयिलादुथुराई के रहने वाले 56 साल के मुहम्मद अनवर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने चेन्नई गए हुए थे. वापस लौटते समय पी मुतलूर पुल पर उनकी गाड़ी सामने से आ रहे लॉरी से टकरा गई.

Advertisement
tamil nadu car accident five dead including kid two women after collision with lorry driver on run chidambaram
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
12 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 12:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक लॉरी और गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर के चलते पांच लोगों की मौत हो गई (Car Accident Tamil Nadu). मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. ये हादसा चिदम्बरम शहर के हाईवे पर हुआ. खबर है कि गाड़ी के साथ टक्कर के बाद लॉरी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है.

इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक, मयिलादुथुराई के रहने वाले 56 साल के मुहम्मद अनवर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने चेन्नई गए हुए थे. वापस लौटते समय पी मुतलूर पुल पर उनकी गाड़ी सामने से आ रहे लॉरी से टकरा गई. हादसा कथित तौर पर लॉरी के आउट ऑफ कंट्रोल होने के चलते हुआ.

हादसे में मोहम्मद अनवर, गाड़ी चला रहे रिश्तेदार यासर अराफात, हजीरा बेगम, हरफतनिशा और तीन साल के अबनान की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पारंगीपेट्टई पुलिस, बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची. शवों को निकालने के लिए क्षतिग्रस्त वाहन के हिस्सों को बाहर निकालना पड़ा. सभी शवों को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार लॉरी चालक की तलाश कर रही है.

आंध्र प्रदेश में सात लोगों की मौत

बता दें, एक दिन पहले ही आंध्र प्रदेश में रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत का मामला सामने आया था. 10 सितंबर की रात को एक ट्रक ने अचानक कंट्रोल खो दिया और नहर में जा गिरा. ट्रक के ऊपर बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक ट्रक ड्राइवर ने गड्ढों से बचने के चक्कर में कंट्रोल खो दिया था.

ये भी पढ़ें- जानबूझकर गाड़ी के सामने आई महिला ने किया एक्सीडेंट का ड्रामा, वीडियो देख यूजर्स बोले- स्त्री 3

ये एक्सीडेंट आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हुआ. देवरापल्ली गांव के पास जंगरेड्डीगुडेम से एक ट्रक आ रहा था. इसमें काजू लदे थे और आठ यात्री भी सफर कर रहे थे. रात को एक सड़क पर गड्ढे दिखे तो ड्राइवर ने उनसे बचने के लिए वाहन का रास्ता बदलने की कोशिश की. लेकिन इस कोशिश में उसने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद ट्रक पास की नहर में जा गिरा.

वीडियो: उन्नाव बस एक्सीडेंट में पुलिस ने बताया टक्कर से पहले क्या क्या हुआ था?

Advertisement

Advertisement

()