The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • tamil nadu bus cctv footage shows woman falling from bus open gate sharp turn viral

बस के दरवाजे खुले हुए थे, तेज रफ्तार में ऐसा शार्प टर्न लिया कि 20 फीट दूर जा गिरीं महिला, वीडियो वायरल

बस में सवार यात्रियों ने इस बारे में कंडक्टर को जानकारी दी और बस को तुरंत रोका गया. यात्रियों ने नीचे उतरकर पीड़िता की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement
tamil nadu bus cctv footage shows woman falling from bus open gate sharp turn viral
महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं (फोटो- X)
pic
ज्योति जोशी
5 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2024, 01:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तमिलनाडु के नमक्कल जिले का एक CCTV फुटेज सामने आया है. फुटेज चलती बस के अंदर का है. यात्रियों से भरी बस से अचानक एक महिला नीचे गिर जाती है (Tamil Nadu Bus CCTV Viral). वो महिला बस के गेट के पास खड़ी थी और दरवाजा खुला हुआ था. एक शार्प टर्न पर महिला का बैलेंस बिगड़ा और वो बाहर गिर पड़ीं.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम सारधा है. घटना वाले दिन वो जेदारपालयम से सेलम कपड़ों की खरीदारी करने गई थीं. घर वापस लौटते समय सारधा ने प्राइवेट बस का इस्तेमाल किया. बस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सारधा बस का पोल पकड़कर खड़ी हैं.

इस दौरान बस ने कक्कावेरी क्रॉस किया ड्राइवर ने एक शार्प टर्न लिया, वो भी तेज रफ्तार में. तभी दरवाजे के पास खड़ी सारधा का बैलेंस बिगड़ता है और वो चलती बस से नीचे गिर जाती हैं. वो बस से लगभग 20 फीट दूर गिरीं. बस ने यात्रियों ने इस बारे में कंडक्टर को जानकारी दी और बस को तुरंत रोका गया. यात्रियों ने नीचे उतरकर सारधा की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना में सारधा गंभीर रूप से घायल हुई हैं.

Image embed

ये भी पढ़ें- फाइल लेने के लिए ऑफिस से घर को निकला था, बस ड्राइवर सिर कुचलते हुए निकल गया

कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से सड़क हादसे का एक शॉकिंग CCTV फुटेज सामने आया था. कोल्हापुर के चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने छह से सात मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. सेंट्रो कार ने सड़क पर लगे लोहे के ट्रैफिक बैरिकेड को उड़ाते हुए छह लोगों को टक्कर मारी. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीड़ित हवा में उछल गए. हादसे में कार ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत की खबर है. कई अन्य लोग घायल हो गए.

नदी के ऊपर बने पुल पर एक खतरनाक ट्रक एक्सीडेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो में दिखा कि गाड़ी से टक्कर के बाद ट्रक अचानक बेकाबू हो गया. तेज रफ्तार में दाईं ओर मुड़ा और पुल की बाउंड्री तोड़ते हुए धड़ाम से नीचे गिर गया. कुछ देर बाद ड्राइवर की आंखें खुली तो पता चला कि वो हवा में लटकी हुई है. ट्रक का पिछला हिस्सा पुल पर अटक गया और हवा में झूलने लगा.

वीडियो: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में धमाके का CCTV फुटेज आया सामने, कहानी रुला देगी

Advertisement

Advertisement

()