The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • T20 World Cup 2024 Indian fans appreciating South africa cricket team

भींगी आंखें, उतरे हुए चेहरे...साउथ अफ्रीकन प्लेयर्स के लिए इंडियन फैन्स ने दिल जीतने वाला काम किया

South Africa Cricket Team की T20 World Cup में हार के बाद उनके प्लेयर्स से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फैन्स उनका हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं.

Advertisement
T20 World Cup, South africa, IND vs SA
वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद निराश साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स (फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
1 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 1 जुलाई 2024, 05:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) एक बार फिर ICC टूर्नामेंट का खिताब जीतने से चूक गई. T20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार बेहतरीन खेल दिखाने वाली साउथ अफ्रीका टीम फाइनल मुकाबले में चूक गई. एडन मार्करम की कप्तानी वाली टीम फाइनल मुकाबला 7 रन से हार गई. मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे फोटो-वीडियोज वायरल हुए. इनमें से कुछ साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स के भी थे. किसी की आंखों में आंसू थे तो किसी के चेहरे लटके हुए थे. अब साउथ अफ्रीकी टीम से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम होटल जाने के लिए बस में बैठने जा रही होती है. इस दौरान सबसे पहले हेनरिक क्लासेन अपनी फैमली के साथ आते हैं. फिर उनके पीछे क्विंटन डी कॉक आते हैं. उनके पीछे पूरी साउथ अफ्रीकी टीम भी नजर आती है. इस दौरान वहां मौजूद इंडियन फैन्स उनका हौसला अफजाई करते हुए नजर आते हैं. फैन्स बारी-बारी से सभी प्लेयर्स का ताली बजाकर हौसला बढ़ाते हुए देखे जा सकते हैं. इस दौरान फैन्स 'वी लव यू गाइज, वी लव यू क्विनी और वेल प्लेड' जैसे नारे लगाते हुए नजर आते हैं. 

Image embed

मैच के बाद वायरल हुए थे फोटोज-वीडियोज

दरअसल 29 जून को हुए फाइनल मुकाबले के बाद साउथ अफ्रीकी टीम से जुड़े कुछ ऐसे फोटो भी वायरल हुए, जिन्हें देखकर भारतीय फैन्स के लिए ODI वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच की यादें ताजा हो गई होंगी. ये फोटोज और वीडियोज देख लोग काफी इमोशनल भी हुए थे. एक वायरल वीडियो में डेविड मिलर (David Miller) अपनी पत्नी से गले मिलकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. 

Image embed

साथ ही तबरेज शम्सी, केशव महाराज, हेनरिक क्लासेन और कप्तान एडन मार्रक्रम के भी ऐसे ही तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे. बात World Cup 2024 के फाइनल मुकाबले की करें तो  पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 177 रनों का टारगेट दिया था. जिसे चेज करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी थी.

 

वीडियो: BCCI प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने विराट और रोहित के संन्यास पर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()