The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • T S Singhdeo touched Rahul Gandhi's feet in swearing in ceremony in Chhatisgarh

क्या छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव ने राहुल गांधी के पैर छुए?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो की कहानी क्या है?

Advertisement
pic
19 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 19 दिसंबर 2018, 12:53 PM IST)
Img The Lallantop
टी एस सिंहदेव और राहुल गांधी का वायरल फोटो.
Quick AI Highlights
Click here to view more

17 दिसंबर, 2018. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दो कैबिनेट मंत्रियों टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी शपथ ली. इन तीनों शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई सारे बड़े नेता मौजूद थे. छत्तीसगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल होने लगा. इस फोटो में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, आर पी एन सिंह और टी एस सिंहदेव दिखाई दे रहे हैं. टी एन सिंह देव राहुल गांधी के सामने झुक रहे हैं. इस फोटो के साथ में मेसेज चल रहे हैं कि टी एस सिंह देव झुककर राहुल गांधी के पैर छू रहे हैं. इस फोटो के वायरल होते ही राहुल और टी एस सिंहदेव दोनों को ट्रोल किया जाने लगा. कई लोगों ने मेल और मेसेज कर हमसे इस फोटो की सच्चाई जाननी चाही.


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो.

अकाली दल के प्रवक्ता मंजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर ये फोटो अपलोड किया. पहले उन्होंने टी एस सिंहदेव की जगह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम लिख दिया था. बाद में इस फोटो को कोट कर सुनील जाखड़ की जगह टी एस सिंहदेव का नाम लिखा.


सिरसा का ट्वीट.
सिरसा का ट्वीट.

स्मृति ईरानी फैंस नाम के पेज से शेयर किए गए इस फोटो को अब तक 2 हज़ार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं.


स्मृति ईरानी फैंस नाम के पेज से शेयर किया फोटो.
स्मृति ईरानी फैंस नाम के पेज से शेयर किया फोटो.

हमने टी एस सिंहदेव से बात करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका. 19 दिसंबर के पत्रिका अखबार के रायपुर एडिशन ने इस फोटो के साथ लिखा है- मंगलवार को तेजी से वायरल हुई यह तस्वीर भूपेश बघेल के शपथग्रहण समारोह के ठीक पहले की है, जिसके बारे में प्रचार किया जा रहा है कि कांग्रेस के कद्दावर मंत्री टी एस सिंहदेव, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चरण स्पर्श कर रहे हैं. जब इस तस्वीर को जूम करके देखा जाए तो पता चलता है कि दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिए गए बुके का धागा खुलकर नीचे गिर गया था, जिसमें कोई भी फंसकर गिर सकता था. सिंहदेव उस धागे को उठा रहे हैं.पत्रिका ने जूम कर लटक रहे धागे को भी दिखाया है.


पत्रिका अखबार की खबर.
पत्रिका अखबार की खबर.

हम पत्रिका की खबर में किए गए दावे की पुष्टि नहीं करते हैं. लेकिन पैर छूने के इस घटनाक्रम से जुड़ी जो बातें हमें पता हैं वो आपको बता रहे हैं.

फिर हमने इस शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो देखा. शपथ ग्रहण के वीडियो में मंत्रीपद की शपथ लेने से पहले और बाद में टी एस सिंहदेव कांग्रेस के कई सारे नेताओं के पैर छूते दिख रहे हैं. शपथ लेने के बाद टी एस सिंहदेव नेताओं से मिलने पहुंचे. वीडियो में साफ नहीं दिख रहा है लेकिन ऐसा लगता है कि सिंहदेव राहुल के पैर छू रहे हैं. लेकिन राहुल के बाद सिंहदेव,  मनमोहन सिंह और बाकी कुछ नेताओं के पैर छूते वीडियो में साफ दिख रहे हैं.

एक तथ्य ये भी है यह वीडियो शपथग्रहण समारोह का है जहां पर वो कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे थे जबकि सिंहदेव खुद सीएम की रेस में थे. लेकिन राहुल ने उन्हें सीएम न बनाकर भूपेश बघेल को सीएम बनाया. उनके विरोधी पक्ष के लोग कह सकते हैं कि सिंहदेव चापलूसी कर रहे हैं और इसे हाइकमान कल्चर का हिस्सा भी माना जा सकता है. लेकिन उनके पक्ष के लोग इसे अपनी से कम उम्र के लोगों के लिए भी सिंहदेव का सम्मान दिखाने का तरीका बता सकते हैं. उम्र में अपने से छोटे आदमी का पैर छूना कुछ लोगों को आपत्तिजनक लगा है. ये बात सिंहदेव ही बेहतर बता सकते हैं कि उन्होंने अपने से उम्र में छोटे राहुल और कई लोगों के पैर क्यों छुए? साथ ही, जब कोई उम्र में बड़ा व्यक्ति छोटे के पैर छूता है तो कम उम्र वाले व्यक्ति का असहज होना स्वभाविक है. लेकिन राहुल कितने सहज-असहज हैं वो आप इस वीडियो और फोटो में देख सकते हैं.




वीडियो- टी एस सिंहदेव का इंटरव्यू

Advertisement

Advertisement

()