10 के सिक्कों ने सर दर्द कर दिया है. ऑटो वाले नहीं लेते. तो कभी दुकानदार नहींलेते. और ले भी क्यों. नकली जो आ रहे हैं. थोड़ा सा पुलिस का डर दिखाओ, तो ले लेतेहैं, मगर नकली-असली का कुछ पता ही नहीं होता. 10 के सिक्के चल तो रहे हैं, मगर कौनअसली हैं, कौन नकली, ये कुछ नहीं पता. अब ये ही देख लो, दिल्ली पुलिस की क्राइमब्रांच ने नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है. और हां एक महीने के अंदर नकलीसिक्के बनाने की ये तीसरी फैक्ट्री पकड़ी गई है. परेशानी की बात ये है कि बहुत सेसिक्के मार्केट में आ गए हैं. तो खबर पढ़ने के साथ ये भी जान लो कि नकली कौन है औरअसली कौन.पकड़ा गया दूसरा शख्स.पकड़े गए नकली सिक्के बनाने वाले.खबर मिली थी. 13 अक्टूबर को रोहिणी इलाके में नकली सिक्कों की सप्लाई होने वाली है.पहुंच गई पुलिस और नसीरपुर इलाके के संजय शर्मा और डाबड़ी के सुनील कुमार को धरदबोचा. उनके पास से 10 रुपये के 600 नकली सिक्के पकड़े गए. पूछताछ हुई. जानकारी मिलीकि पीरागढ़ी इलाके में उनकी नकली सिक्के बनाने की पूरी फैक्ट्री है. पुलिस ने वहांपहुंच के 200 सिक्के और बरामद किए. सिक्के ही नहीं, मशीनें भी.ये फैक्ट्री नरेश कुमार की मदद से चलाई जा रही थी, जिसे कुछ दिन पहले ही दिल्लीपुलिस ने नकली सिक्के बनाने के जुर्म में दबोचा था. और फैक्ट्री भी पकड़ी थी. पुलिसका कहना है कि अगर आपको किसी सिक्के पर शक होता है तो पुलिस या बैंक को शिकायतकरें, लेकिन सिक्का लेने से कोई इनकार नहीं कर सकता. पकड़े गए लोगों ने कबूल किया हैकि कई हजार सिक्के मार्किट में सर्कुलेट हो चुके है.पकड़ी गई फैक्ट्री.सिक्के पर ये सब चेक कर लेनाजिस तरीके से नकली सिक्के पकड़े जा रहे हैं, उसके बाद से मार्किट में लोग 10 रुपयेके सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं. आओ, ये जान लो कि कैसे असली-नकली सिक्के कीपहचान की जाए.10 रुपये के नकली सिक्के को पहचानने के लिए सिक्के को पकड़ कर देखिए, उसमें अंदरजहां 10 रुपये लिखा होता है और बाहर की बाउंड्री में फर्क होगा, जबकि असली सिक्कापूरा एक जैसा.नकली सिक्के में चमक ज्यादा होगी जबकि असली में कम चमक होगीनकली सिक्का हल्का होगा, असली थोड़ा भारी. सिक्के पर अशोक चिन्ह, 10 रुपये का निशान,इंडिया भारत जैसी चीजें असली सिक्के में बहुत उभर कर नहीं आएंगी, ये सब चीजेंसिक्के में लगभग समतल होंगी, जबकि नकली में ये बहुत ज्यादा उभरी हुई होंगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंटेंशन न लो जी, अब आपको 10 का नकली सिक्का नहीं मिलेगानकली सिक्के निकालने वालों तुम्हें खुद क्या बचता होगा?क्या 10 रुपये का सिक्का अब नहीं चलेगा?