The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Syed Mushtaq Ali T20 Trophy 2019: Umesh Yadav opened the batting for Vidarbha today

उमेश यादव ओपनिंग करने आए और वीरेंद्र सहवाग बन गए...

लोग कह रहे हैं आईपीएल में भी ओपनिंग भेजा जाए.

Advertisement
pic
12 मार्च 2019 (अपडेटेड: 12 मार्च 2019, 10:38 AM IST)
Img The Lallantop
उमेश यादव (facebook|yadavumesh)
Quick AI Highlights
Click here to view more
सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट चल रहा है. 12 मार्च को विदर्भ और कर्नाटक के बीच इंदौर में मैच खेला गया. कर्नाटक की टीम ने टॉस जीतकर विदर्भ को बैटिंग के लिए बुलाया. ओपनिंग करने पहुंचे उमेश यादव. पक्का आपकी भौवें तन गईं होंगी. उमेश यादव कैसे. तो ये हुआ है. आजकल उनको बैटिंग का चसका लगा है. वैसे भी टी-20 फॉर्मेट में इस तरह के एक्सपेरिमेंट होते रहे हैं. उमेश अपने करियर में पहली बार ओपनिंग करने उतरे थे. और उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया. एकदम वीरेंद्र सहवाग स्टाइल. पर अगली ही गेंद पर वो वापस उमेश यादव बन गए. माने आउट हो गए. हालांकि उमेश ने पिछले मैच में 12 गेंदों में 26 रन बनाए थे. शायद इसीलिए उन्हें ओपनिंग भेजा गया. पर इस बार वो फेल हो गए. टी-20 मैच में उमेश यादव का यही 26 रन का स्कोर हाईएस्ट भी है. उमेश यादव को ओपनिंग करते देख सोशल मीडिया पर भी लोग बौरा गए. कई लोगों ने तो कहा उमेश को आईपीएल में भी बतौर ओपनर भेजा जाए. 200 की स्ट्राइक से रन बनाएंगे 😅. उमेश इस साल भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेल रहे हैं. उमेश को टीम ने रिटेन किया है. उमेश की तरह एक बॉलर इस प्रयोग में सफल भी रहे हैं. नाम सुनील नरेन. सुनील को बिग बैश लीग में बतौर ओपनर भेजा गया और उन्होंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद आईपीएल में भी वे बतौर ओपनर आए और जितनी भी देर क्रीज पर रहते धुंआ-धुंआ किए रहते. भारत के लिए इरफान पठान ने भी वन-डे के साथ ही टेस्ट मैच में ओपनिंग की है. टेस्ट मैच में तो इरफान ने एक पारी में 93 रन बनाए थे.
वीडियो- एस्टन टर्नर: ऑस्ट्रेलिया का वो खिलाड़ी जिसने अपने दम पर टीम इंडिया को हरा दिया

Advertisement

Advertisement

()