कुछ लोग इत्ते बेशर्म होते हैं, इत्ते बेशर्म होते हैं कि का बताएं. लातों के भूतबातों से नहीं मानते. ये कहावत तो ऐसे लोगों के लिए ही बनी है. आगरा में एक कांडहुआ है, जिसे सुनकर आप भी यही कहेंगे. एक स्विस जोड़ा आगरा घूमने आया था. ताजमहलवाले आगरा. वहीं जहां सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हुए हैं. मगर स्विस कपल फतेहपुरसीकरी घूम रहा था. विदेशीजनों को देखकर जाने काहे कुछ लोगों को सेल्फी लेने या उनसेबतियाने की चुल्ल मच जाती है. कुछ लौंडे ऐसे ही पहुंच गए कपल के पास और सेल्फीखिंचवाने को बोलने लगे. कपल ने मना किया तो उनका ईगो हर्ट हो गया. भावनाएं आहत होगईं उल्टे-सीधे कमेंट करने लगे. विरोध करने पर कपल पर हमला कर दिया. डंडा-पत्थर जोमिला, उससे मारा गया.Agra: Swiss couple attacked by unknown people in Fatehpur Sikri. Police probeunderway. EAM has sought report of the incident from UP Govt.pic.twitter.com/bVIuPvTOF8— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2017 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिपोर्ट तलबकी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज घटना से बेहद नाराज़ हैं. उन्होंने मामले की सूचनामिलते ही उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि विदेशमंत्रालय के अधिकारी हॉस्पिटल जाकर स्विस नागरिकों से मिलेंगे. सुषमा ने ट्वीट करइसकी जानकारी दी है. मामले में आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एकआरोपी की गिरफ्तारी की बात भी कही जा रही है. बाकी की भी पहचान करने का दावा आगराएसएसपी ने किया है. I have just seen this. I have asked for a report from theState Government. / 1 https://t.co/NbJk4BF5iS via @TOICitiesNews — Sushma Swaraj(@SushmaSwaraj) October 26, 2017My officers will reach them in the hospital. /2— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 26, 2017 कपल पिट रहा था, लोग वीडियो बनारहे थे 30 सितंबर को गर्लफ्रेंड मेरी द्रोज के साथ भारत आए क्यून्टीन जेर्मीक्लार्क फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं. हमले में क्लार्क का सिर फूटगया था. उनका कान इस कदर डैमेज हुआ है कि उन्हें अब एक कान से कम सुनाई देगा. उनकीगर्लफ्रेंड को भी काफी चोटें आई हैं. ये तो जो हुआ वो हुआ. क्लार्क के मुताबिक, जिसवक्त उन लोगों को मारा-पीटा जा रहा था, आसपास के लोग उसका वीडियो बनाने में मस्तथे. कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया. यही नहीं जब वो लोग वहां से किसी तरह निकलेतो भी वो लड़के उनका पीछा करते रहे. ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि उनकी इन तुच्चीहरकतों से पूरे देश का नाम खराब होता है और वीडियो बनाने वालों को कोई समझाए कि इसएक वीडियो से उन्हें ऑस्कर नहीं मिल जाएगा. ज्यादा बेहतर होगा कि वो ऐसे शोहदों कोरोकने की कोशिश करें. इससे देश की इज्जत ज़रूर बची रहेगी.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो देखें- ये भी पढ़िए: भारत ने दुनिया को कुष्ठ रोग दिया, अब इसकाइलाज देने जा रहा है लड़के #MeToo नहीं लिखते, पर उनकी भी पैंट में हाथ डालते हैंलोग उस पत्रकार का एक्सपीरियंस, जिसने राधे मां का इंटरव्यू लिया