The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Swati Maliwal slammed aap decision to select Atishi as Delhi CM claimed that her family fought to save terrorist Afzal Guru

'उनके परिवार ने आतंकवादी...', आतिशी की ताजपोशी पर क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

Swati Maliwal Reacts on Atishi: स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट किया, 'आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी.'

Advertisement
Swati Maliwal reaction on Atishi to be new Delhi chief minister
आतिशी को दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुना गया है. (स्वाति मालीवाल और आतिशी की फाइल फोटो: PTI)
pic
सुरभि गुप्ता
17 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 17 सितंबर 2024, 04:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली की आम आदमी पार्टी(AAP) सरकार में मंत्री आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. 17 सितंबर को AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को अपनी जगह अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा. केजरीवाल के इस प्रस्ताव को AAP विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. लेकिन राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसे दिल्ली के लिए दुखद बताया है. स्वाति मालीवाल का आरोप है कि आतिशी के परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी थी. 

वहीं AAP ने स्वाति मालीवाल पर पलटवार करते हुए उनका इस्तीफा मांगा है. कहा है कि स्वाति मालीवाल को राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और BJP के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए. दरअसल, स्वाति मालीवाल राज्यसभा में AAP की सांसद हैं.

आतिशी के खिलाफ स्वाति मालीवाल का पोस्ट

स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट किया,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें- आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की बैठक में फैसला

स्वाति मालीवाल ने अफजल गुरु की फांसी रोकने की मांग वाली चिट्ठी भी X पर शेयर की है. इस पर आतिशी की मांग तृप्ता वाही का भी नाम है. इसमें लिखा गया था,

Embed
Embed

इसमें अफजल गुरु की सजा रोकने के साथ पूरे मामले की संसदीय जांच कराने की भी अपील की गई थी. बता दें कि अफजल गुरु को साल 2013 में 2001 संसद हमले के दोष में फांसी दी गई थी.

स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में स्वाति मालीवाल ने कहा है कि आतिशी सिर्फ एक ‘डमी सीएम’, एक ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ बनेंगी.

Embed

AAP बोली- ‘इस्तीफा दे देना चाहिए’

स्वाति मालीवाल की टिप्पणियों पर AAP के विधायक दिलीप पांडे ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि वो तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे, जब लोग उन्हें 'ईमानदारी का सर्टिफिकेट' दे देंगे. दिल्ली के अगले सीएम के तौर पर AAP नेता आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया है. आतिशी पार्टी और दिल्ली की AAP सरकार का अहम चेहरा हैं. आतिशी वित्त, शिक्षा औप PWD (लोक निर्माण विभाग) सहित कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं.

वीडियो: इन 3 कारणों से आतिशी को बनाया गया दिल्ली का मुख्यमंत्री?

Advertisement

Advertisement

()