बच्चा बदलने वाली बात सुनते ही, बच्चे को काटकर बच्चा किसका है, पता करने वालाविक्रमादित्य का किस्सा याद आने लगता है. बट नाऊ थैंक्स टू DNA टेस्ट. बच्चा किसकाहै ये पता करने को अब कोर्ट को बच्चा काटने पर आमादा नहीं होना पड़ता. तो ये शिमलाका मामला है, जिसमें DNA के जरिए कोर्ट ने मामला निपटाया.इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में नर्स शीतल प्रेग्नेंट थीं. उनकी डिलीवरी 26 मई कोकमला नेहरू हॉस्पिटल में हुई. उसके पास ही एक बेड पर डिलीवरी के लिए ही आई हुई औरतअंजना ने बताया कि उसे लड़का हुआ है. पर जब हॉस्पिटल वालों ने शीतल को बच्चा थमायातो वो लड़की थी.वहीं अंजना, जिसकी थोड़ी देर बाद डिलीवरी हुई उसके बारे में बताया गया कि उसे लड़काहुआ है. इसके बाद शीतल का माथा ठनका. शीतल ने हॉस्पिटल में शिकायत की कि उसे लड़काहुआ था. उसे लड़की क्यों थमाई जा रही है. हॉस्पिटल वालों ने कहा कि उसे लड़की हीहुई थी और शीतल को टाल दिया.बच्चों के साथ शीतल और अंजना एक धार्मिक कार्यक्रम मेंपर शीतल को पूरा शक था कि उसका बच्चा हॉस्पिटल वालों ने बदल दिया है. इसलिए शीतल नेएक याचिका हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में दाखिल की. जिसके बाद शिमला पुलिस को इस मामलेमें जांच के आदेश दिए गए. बच्चा बदला गया है या नहीं, ये कंफर्म करने के लिए DNAटेस्ट करवाया गया.NDTV की खबर के हिसाब से DNA टेस्ट ने कंफर्म कर दिया कि शीतल का बच्चा अंजना को देदिया गया था. इसलिए पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दोनों परिवारों को कोर्टके बाहर ही मामला सुलटाने को कह दिया है.इसके बाद दोनों परिवार बच्चे को बदलने के लिए राजी हो गए हैं. शीतल फाइनली सारेबवाल के बाद अपने बच्चे को पाकर बेहद खुश हैं. कहती हैं, मैं खुद एक नर्स हूं, येअनदेखी या साजिश थी हॉस्पिटल वालों की. उनको मेरी इतनी परेशानियों के लिए सजा मिलनीचाहिए.बच्चों के साथ शीतल और अंजना एक धार्मिक कार्यक्रम मेंहालांकि अंजना इस लड़के को शीतल को देते हुए रो रही थीं. अंजना का कहना था, मैंपिछले 5 महीने से इस लड़के को अपने बेटे की तरह से पाल रही थी. ये मुश्किल है. परमैं हमेशा से ही एक लड़की चाहती थी क्योंकि मेरा पहले से ही एक 10 साल का लड़का है.पुलिस ने एक स्टाफ नर्स और एक मिड-वाइफ को बच्चा बदलने के मामले में गिरफ्तार कियाहै. इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट में आरोप ये है कि ये सारी साजिश रची थी लड़की को जन्मदेने वाली औरत और उसके हसबैंड ने.बी. डी. नेगी जो Shimla के एडिशनल SP हैं, कहते हैं, हमने बच्चा बदलने के मामले मेंदो लोगों को गिरफ्तार किया है. जरूरत पड़ी तो और भी गिरफ्तारियां करेंगे. ताकि जोभी इस साजिश का असली दोषी है उसे पकड़ा जा सके.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -जब आठ साल के बेटे को बाप ने मां के मरने की खबर दी तो क्या हुआ?14 साल का चमत्कारी गायक, जिसे शायद मर्करी देकर मार दिया गया!हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी मां जिसे उसके असल बेटे ने बहुत दुख दिएऔरत दुकान जाकर कॉन्डम मांगे, तो उसे ऐसे घूरेंगे जैसे जान मांग ली होकिस टेस्ट के जरिए अमर सिंह और तेज प्रताप नपुंसकता का सर्टिफिकेट जारी कर रहे हैं?मदरसे नहीं जाना चाहता था लड़का, मां-बाप ने दी ये घटिया सजा