एक 'स्वामी' ओम हैं. उनकी एक पहचान है कि उन पर साइकिल चोरी का मुकदमा चल रहा है.दूसरी पहचान, अरविंद केजरीवाल को 'शूट' करने की बात ऑन-कैमरा कही. उनके खिलाफ चुनावलड़े और जमानत जब्त करवाई. तीसरी पहचान है कि वो मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' मेंबुलाए गए थे. जहां उन्होंने अपनी बदनामी में इजाफे के लिए ढेरों रचनात्मक काम किए.जिसका चरम घर के सदस्यों पर पेशाब फेंकने की क्रिया के तौर पर नेशनल टेलीविजन परदेखा गया. इसके बाद उन्हें वहां से धकिया-लतियाकर बाहर कर दिया गया. अब उन्हेंन्यूज चैनलों पर बुलाया जा रहा है. कहीं वो थप्पड़ खा रहे हैं. कहीं खिला रहे हैं.इस आदमी ने घटियापने के वो कीर्तिमान बनाए हैं कि केआरके भी गंगा जल मांगनेलगे. ताजा केस हुआ चैनल 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' के स्टूडियो में, जहां स्वामी ओम नेएंकर पर पानी फेंक दिया. एंकर नरेश सोनी दरअसल उन पर सवालों की बौछार कर रहे थे.उन्होंने सीधा सीधा कह दिया था कि आपकी हरकतें बहुत ही घटिया थीं. स्वामी ओम सेबर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने पानी का गिलास उठाकर एंकर पर फेंक दिया. इसके बादअंग्रेजी में दो बार बोले, 'डोंट स्पीक... डोंट स्पीक.' एंकर ने भी भी अपने सामनेरखा पानी का गिलास उठा लिया और बोले, 'गिलास मैं भी फेंक सकता हूं.'https://www.youtube.com/watch?v=Zd4pENs5nNk इसके बाद स्वामी कहने लगे कि मैंनेकहा था कि मेरा गुस्सा मत बढ़ाइए आप. उनका एक चेला जो उनके साथ रहता है, जो उनकेचक्कर में दो-चार जगह पिट भी चुका है, उन्हें शांत कराने चला आया. ज्यादा हुआ तोस्वामी ओम ब्रेकडाउन कर गए. रोने लगे. बोले वहां भी मेरे साथ अन्याय होता था, यहांभी हो रहा है. स्टूडियो में एक्स बिग बॉस कंटस्टेंट प्रियंका जग्गा भी बैठी थीं. वोस्वामी के लिए चाय लाने को कहते कहते रुक गईं और तुरंत कॉफी लाने को कहा. कॉफी मेंहीलिंग पावर ज्यादा होती होगी. न्यूज नेशन पर ही एक और बार गुट्ट बजे थे. स्वामी ओमऔर उनके चेले को एक हिंदू संत ने ही धोया था. वीडियो देखें. बीपी नॉर्मल रहेगा.https://www.youtube.com/watch?v=xb2gNvagHIU बाकी स्टूडियो में उनके पुरानेकारनामे भी हैं. वो तो आपने देखे ही होंगे.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें 1. स्वामी ओम का कच्चा चिट्ठा 2. स्वामी ओम को रैहपटा पड़ गया तोस्टूडियो से भाग लिए