हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने छात्रों की सजा खत्म की
पांचों छात्रों का सस्पेंशन खत्म. शांति बनाए रखने की अपील.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रोहित वेमुला सुसाइड केस में हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया. यूनिवर्सिटी ने पांचों छात्रों को सस्पेंड करने का आदेश वापस ले लिया.
यूनिवर्सिटी ने कहा- स्टूडेंट्स का सस्पेंशन फौरन खत्म किया जाता है. हमारी अपील है कि स्टूडेंट्स कैंपस में शांति बनाए रखें.
https://twitter.com/PTI_News/status/690116378565672960
यूनिवर्सिटी ने जिन पांच स्टूडेंट्स को सस्पेंड किया था, उनमें सुसाइड करने वाला स्टूडेंट रोहित वेमुला भी शामिल था. इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गुरुवार को यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे और बीजेपी को निशाने पर लिया.
अरविंद केजरीवाल ने एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी और मामले में आरोपी मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को केंद्रीय कैबिनेट से निकाले जाने की मांग की. छात्रों को अड्रेस करते हुए उन्होंने कहा, ‘स्मृति ईरानी जी ने एक के बाद एक झूठ बोले हैं. उन्होंने रोहित की जाति पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की. यह शर्मनाक है कि एक केंद्रीय मंत्री ने अपनी चिट्ठी में ‘एक्स्ट्रीमिस्ट, कास्टिस्ट और एंटी नेशनल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. बाबा साहेब आंबेडकर जी के विचारों की बात करना, एंटी-नेशनल नहीं कहला सकता.’

