किसानों का दावा ट्रैक्टर परेड को मंजूरी मिली, पर पुलिस का क्या कहना है?
किसान ट्रैक्टर परेड की तैयारियों में जुटे हैं.
Advertisement

काफी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंच चुके हैं. फोटो- PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर किसान संगठन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाल पाएंगे या नहीं? सवाल इसलिए क्योंकि किसान नेता दावा कर रहे हैं कि परेड निकालने की इजाजत मिल चुकी है, लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि परेड का रूट देखने के बाद ही इजाजत पर अंतिम फैसला किया जाएगा. अभी तक इस परेड का रूट तय नहीं है और इसी वजह से कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है.

मीडिया से बात करते किसान नेता. फोटो- PTI
किसान नेताओं ने क्या कहा?
किसान संगठनों के नेता शनिवार 23 जनवरी की शाम जब मीडिया के सामने आए तो कहा कि ट्रैक्टर परेड को इजाजत मिल चुकी है. स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि इस 26 जनवरी को किसान पहली बार गणतंत्र दिवस परेड करेगा. रूट के बारे में सहमति बन गई है. सारे बैरिकेड खुलेंगे, हम दिल्ली के अंदर जाकर मार्च करेंगे. पांच दौर की बातचीत के बात ये बातें मान ली गई है. उन्होंने कहा,
https://twitter.com/ANI/status/1353198231144996865
वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसान नेताओं ने उन्हें किसी रूट की जानकारी नहीं दी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूट को लेकर किसानों और पुलिस के बीच बातचीत अंतिम दौर में है. किसानों ने पुलिस से लिखित में परमीशन मांगी है. इस एप्लीकेशन में रूट का भी जिक्र है. पुलिस ने किसानों के सामने कुछ शर्तें रखी हैं जिन पर किसानों को अपना जवाब देना है. पुलिस ने किसानों से सेंट्रल दिल्ली में परेड नहीं करने को कहा है और साथ ही ये भी कहा है कि गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद ही वे अपनी ट्रैक्टर रैली करें.

कई इलाकों से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए चल चुके हैं. फोटो- PTI
दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टरों का जमावड़ा
सिंघू बॉर्डर से लेकर गाजीपुर बॉर्डर तक पर भारी संख्या में ट्रैक्टर पहुंच रहे हैं. किसान ट्रैक्टर रैली के लिए तैयारियों में जुटे हैं. ट्रैक्टरों पर झंडे लगाए जा रहे हैं और उन्हें परेड के लिए सजाया जा रहा है. किसान करीब एक महीने से ट्रैक्टर परेड की तैयारियां कर रहे हैं. पंजाब के कई शहरों और गांवों में इसकी रिहर्सल की जा रही है. पंजाब के कई जिलों से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए के लिए निकले हैं.

दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर जमा होने लगे हैं. फोटो- PTI
यूपी के अलीगढ़ में किसान इस ट्रैक्टर परेड के लिए रिहर्सल कर रहे हैं. अमरोहा से 50 ट्रैक्टरों का एक जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया है. मुजफ्फरनगर के किसान नेताओं का दावा है कि इलाके से 500 ट्रैक्टर दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे. हरियाणा के फतेहाबाद में अधिकारियों और किसानों के बीच एक मीटिंग हुई जिसमें प्रशासन ने किसानों से गणतंत्र दिवस वाले दिन किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की.

“इस गणतंत्र दिवस के मौके पर हम अपने दिल की भावनाएं जताने के लिए राजधानी जाएंगे. ये एक ऐसी ऐतिहासिक परेड होगी जैसी इस देश ने पहले कभी नहीं देखी होगी. परेड शांतिपूर्ण तरीके से होगी और देश की सुरक्षा या फिर आन-बान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी.”किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक रैली करना चाहते हैं और अपनी मांगें सरकार को बताना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से होगी. साथ में एंबुलेंस होगी, ट्रैक्टर धीरे-धीरे चलेंगे और रूट पर चलेंगे. उन्होंने साफ कहा कि पुलिस इजाजत दे या ना दे, रैली आउटर रिंग रोड पर होगी.