'तुम्हें छोड़ दिया जाएगा, अगर तुम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देदो.' ये धमकियां अब तक आपने अगवा कर लेने वालों को बोलते हुए सुनी होंगी कि छोड़दिया जाएगा. अगर इतना पैसा पहुंचा दो. मगर इस बार ये इल्ज़ाम लगा है सीबीआई पर. पतानहीं कितनी सच्चाई है इस इल्ज़ाम में. मगर ये वही सीबीआई है, जब कोई केस उलझ जाता हैतो सीबीआई से उम्मीद की जाती है कि ये निष्पक्ष जांच करेगी. लेकिन दूसरी तरफ ये भीसच है कि बार बार उसपर सरकारी तोता होने के भी आरोप लगे हैं.सीएम अरविंद केजरीवाल के फॉर्मर प्रिंसिपल सेक्रेट्री रहे राजेंद्र कुमार नेवॉलंटरी रिटायरमेंट मांगा है. साथ ही उन्होंने 12 पेज का लेटर लिखकर सीबीआई परगंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लेटर में कहा है कि सीबीआई ने उन पर अरविंद केजरीवालके खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डाला था. इसके बदले में उन्हें छोड़ देने की बातसीबीआई ने की.राजेंद्र कुमार को सीबीआई ने करप्शन के इल्ज़ाम में अरेस्ट किया था. घूसखोरी और पदका गलत इस्तेमाल करने का इल्ज़ाम हैं. राजेंद्र कुमार को पिछले साल करप्शन के इल्ज़ाममें गिरफ्तार होने पर जुलाई में सस्पेंड कर दिया गया था. टाइम्स ऑफ़ इंडिया केमुताबिक लेटर में राजेंद्र कुमार ने अपने करियर के बारे में लिखा है. लेटर में लिखाहै, 'सीबीआई ने उन्हें और सीएम को फंसाने के लिए लोगों पर दबाव डाला और बहुत सेलोगों की पिटाई भी की. इस सिस्टम पर बहुत यकीन था, क्योंकि एक गरीब परिवार से आनावाला शख्स भी सिविल सर्विसेज एग्जाम में सफलता पाकर आईएएस बन गया था, लेकिन आजहालात बदल गए हैं.' राजेंद्र कुमार के मुताबिक है कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकारके झगड़े में उन्हें मोहरा बनाया गया. उन्हें पब्लिक सर्विसेज में शानदार योगदान केलिए प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड दिया गया, लेकिन अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.सीबीआई उन्हें परेशान कर रही है और झूठे केसों में फंसाया जा रहा है. कुमार नेलिखा, 'एसीबी ने एक महीने तक उन सवालों को लेकर पूछताछ की, जिनका मुझसे कोईलेना-देना ही नहीं था. सीबीआई ने उनसे जबरन मेल का एक्सेस हासिल किया और धमकी भीदी.' लेटर में कुमार ने इलज़ाम लगाया कि सीबीआई ने झूठा केस दर्ज किया और पूछताछ केदौरान बार-बार कहा कि उन्हें छोड़ दिया जाएगा, अगर वह अरविन्द केजरीवाल के खिलाफबयान दे दें.राजेंद्र कुमार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों का उल्लंघन हुआ और उनकासस्पेंशन गैरकानूनी तरीके से 2 अक्टूबर को फिर से 180 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया.उन्होंने लेटर में लिखा है कि उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जातारहा, लेकिन वह अपने मूल्यों से नहीं हटे. कुमार का कहना है कि बंसल सुसाइड केस केबाद वह बार-बार यह सोच रहे हैं कि क्या देश में न्याय है?राजेंद्र कुमार पर ये हैं इल्ज़ामसीबीआई ने करप्शन और पद का गलत इस्तेमाल करने के इलज़ाममें राजेंद्र कुमार को तोगिरफ्तार किया ही था. साथ ही तरुण शर्मा, संदीप कुमार, दिनेश गुप्ता और अशोक कुमारशामिल को भी अरेस्ट किया था. संदीप और दिनेश प्राइवेट फर्म एंडेवर के डायरेक्टरहैं. राजेंद्र कुमार पर दिल्ली सरकार के काम के लिए ठेकेदारी देने में प्राइवेटकंपनी को लाभ पहुंचाने का भी आरोप है.जब राजेंद्र कुमार (ब्लैक जैकेट में) को सीबीआई ने अरेस्ट किया.जानकारी के मुताबिक, मामला जुलाई 2010 से अप्रैल 2011 के बीच का है, जब राजेंद्रकुमार हेल्थ डिपार्टमेंट में थे. आरोप है कि राजेंद्र कुमार ने हेल्थ डिपार्टमेंटमें 16 आईटी एम्प्लोई की नई पोस्ट क्रिएट कीं. और संदीप कुमार को प्रोजेक्ट मैनेजरके तौर पर नियुक्त किया. सीबीआई के मुताबिक राजेंद्र कुमार को 50 करोड़ रुपये केघोटाले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. यह पूरी कवायद 2006 से शुरू हुई थी. सचक्या है ये तो जांच का ही विषय है. लेकिन राजेंद्र कुमार ने सीबीआई पर जो इल्ज़ामलगाए गएहैं वो बेहद गंभीर हैं.-------------------------------------------------------------------------------- 'तोते' ने करप्शन के आरोप में केजरीवाल के बंदे को उठायाफ्री वाई-फाई को तो मोदी जी ने हैक कर लिया, बोले केजरीवाल