विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत खराब है. सोमवार शाम सुषमा स्वराज को दिल्ली केएम्स में भर्ती कराया गया. सुषमा स्वराज ने डॉक्टरों से चेस्ट पेन की शिकायत की.डॉक्टरों के मुताबिक, सुषमा स्वराज की तबीयत फिलहाल पहले से बेहतर है. चिंता की कोईबात नहीं है. एम्स के स्पोक्स पर्सन अमित गुप्ता ने कहा, 'चेस्ट पेन की शिकायत केचलते सुषमा स्वराज के कुछ टेस्ट करवाए गए हैं. टेस्ट की रिपोर्ट एक दिन में आएगी.सुषमा की हालत अब स्टेबल है.' डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम सुषमा की ख्याल रख रही है.बता दें कि सुषमा स्वराज को डायबिटीज की दिक्कत है. डॉक्टरों ने बताया कि वो बीते20 साल से डायबिटीज की शिकार हैं. डायबिटीज से परेशान मोदी सरकार के एक और मंत्रीभी रहे हैं. करीब डेढ़ साल पहले सितंबर 2014 में फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली की भीतबीयत बिगड़ी थी. जेटली ने डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए जेटली ने वैरियाट्रिकसर्जरी करवाई थी. जिसके कुछ रोज बाद जेटली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी.हालांकि कुछ दिनों में जेटली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.