The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sushant Singh Rajput's sister Shweta makes an announcement on late actor's birthday

सुशांत के जन्मदिन पर उनकी बहन ने उनकी ड्रीम लिस्ट से एक सपना पूरा कर दिया

इससे ऐस्ट्रोफिज़िक्स के छात्रों का भला होने वाला है.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2021, 06:13 AM IST)
Img The Lallantop
श्वेता ने सुशांत के फैंस से एक्टर की याद में एक वर्चुअल इवेंट रखने की भी बात कही है. फोटो - इंस्टाग्राम
Quick AI Highlights
Click here to view more
आज लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है. सुशांत पिछले साल 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे. सुशांत के फैन्स इस बात से अवगत हैं कि सुशांत ने अपने सपनों की एक लिस्ट बनाई हुई थी. कुछ वो पूरे कर पाए, कुछ अधूरे रह गए. उन्हीं में से एक था बच्चों को फ्री एजुकेशन देने का. उनका ये सपना अब उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति पूरा करने जा रही हैं.
श्वेता ने इस काम के लिए एक स्पेशल फंड सेटअप किया. इसकी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा,
भाई के 35वे जन्मदिन पर ये अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि हमने उसके सपने को पूरा करने के लिए एक कदम उठाया है. UC Berkeley में $35,000 के साथ 'दी सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड' सेटअप किया गया है. कोई भी जो UC Berkeley से ऐस्ट्रोफिज़िक्स पढ़ना चाहता है, वो इस फंड के लिए अप्लाई कर सकता है. उन फरिश्तों का शुक्रिया जिनकी वजह से ये मुमकिन हो सका. हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई. उम्मीद करती हूं कि तुम जहां भी हो, खुश रहो.

UC Berkeley अमेरिका की नामी यूनिवर्सिटीज़ में से एक है. श्वेता ने सुशांत की पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. जहां सुशांत ने कहा था कि वो इंडिया और दूसरी जगह के बच्चों को फ्री और रेलेवेंट एजुकेशन देना चाहते हैं. इसी को लेकर अपने फैंस से सुझाव भी मांगे थे. आगे लिखा था कि यही वो समय है जब हम अपने यूथ को काबिल बनाएं.
Sushant's Post
सुशांत का पोस्ट जहां उन्होंने बच्चों को फ्री एजुकेशन देने की बात कही थी. फोटो - इंस्टाग्राम

सुशांत सिर्फ मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले एक बड़े एक्टर ही नहीं थे. वो अपने आप को हमेशा एक साइंस के स्टूडेंट की तरह भी देखते थे. नैशनल फिज़िक्स ऑलम्पियाड के विनर भी थे. एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिज़िक्स जैसे सब्जेक्टस के बारे में पढ़ना भी उन्हें बहुत पसंद था.
बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे. CBI उनकी डेथ के कारणों की जांच कर रही हैं.

Advertisement

Advertisement

()