इस एक्टर ने सुशांत की मौत पर बॉलीवुड वालों के पाखंड का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया
सुशांत ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था.
Advertisement

सुशांत सिंह की मौत पर एक्टर निखिल द्विवेदी ने बॉलीवुड को निशाने पर लिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे. 14 जून को उनकी आत्महत्या की खबर आई. जिसने भी यह खबर सुनी वह सन्न रह गया. 34 साल के सुशांत की पहचान एक उम्दा, कामयाब कलाकार और अच्छे इंसान के रूप में होती है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने सुसाइड क्यों की. पुलिस का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. शायद इसी वजह से उन्होंने सुसाइड का फैसला किया. सुशांत की मौत पर कई फिल्मी, क्रिकेट और पॉलिटिक्स की हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है.
निखिल ने बॉलीवुड को लिया निशाने पर
इन सबके बीच एक्टर और फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने ऐसी बात कही है, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोल देती है. उन्होंने बॉलीवुड की हिपोक्रेसी की बखिया उधेड़ कर रख दी है. 'तमंचे', 'रावण', 'हेट स्टोरी', 'शोर इन दी सिटी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके निखिल ने कहा,
Video: सुशांत सिंह के आत्महत्या के बाद जहां अनुपम खेर इमोशनल हुए, वहीं उनके बेटे को गुस्सा क्यों आया?
कई बार हमारी फिल्म इंडस्ट्री की हिपोक्रेसी मुझसे सहन नहीं होती. बड़े-बड़े लोग कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत के संपर्क में रहना चाहिए था. कम ऑन आपने ऐसा नहीं किया. और इसकी वजह से उसका करियर नीचे चला गया. इसलिए चुप रहो. क्या आप इमरान खान, अभय देओल और बाकी दूसरे लोगों के संपर्क में हैं? नहीं, लेकिन पहले जब उनका अच्छा समय था तब आप उनके साथ थे.
सपना ने भी बताई सच्चाई सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने भी इसी तरह की बात कही है. उन्होंने लिखा कि सुशांत जब अकेला था, तब किसी ने उसकी मदद नहीं की. उन्होंने लिखा,At times our movie industry's hypocrisy gets to me. High &mighty announcing they shud ve kept in touch wth Sushant.. Cmon u didn't! &thts coz his career dipped. So STFU! R u in touch with Imran Khan, Abhay Deol &others? No! But u were, whn they were doing well#SushantSinghRajput
— Nikhil Dwivedi (@Nikhil_Dwivedi) June 14, 2020
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सुशांत पिछले कुछ सालों से मुश्किल में था. इंडस्ट्री में कोई उसके लिए खड़ा नहीं हुआ. न ही किसी ने उसके लिए मदद का हाथ बढ़ाया. आज उसके बारे में लिखना, यह बताता है कि इंडस्ट्री असल में कितनी खोखली है. आपका यहां कोई दोस्त नहीं है. तुम्हें शांति मिले.बता दें कि सपना ने 'एमएस धोनी: दी अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म के दौरान सुशांत के साथ काम किया था.
अनुभव सिन्हा ने भी की खिंचाई 'दस', 'थप्पड़', 'आर्टिकल 15' और 'मुल्क' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी इस मसले पर बॉलीवुड की खिंचाई की. उन्होंने लिखा,It’s no secret Sushant was going through very tough times for the last few years. No one in the industry stood up for him nor did they lend a helping hand. To tweet today is the biggest display of how shallow the industry really is. No one here is your friend. RIP ✨ pic.twitter.com/923qAM5DkD
— (@sapnabhavnani) June 14, 2020
आज रात बॉलीवुड के मठाधीशों को बैठकर खूब सोचना चाहिए. अब मुझसे यह मत कहना कि इस मामले को विस्तार से बताऊं.
इनसे पहले सिकंदर खेर ने भी पीठ पीछे गॉसिप और चुगलियां करने वालों को फटकार लगाई थी. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील भी की थी.The Bollywood Privilege Club must sit down and think hard tonight.
PS- Now don't ask me to elaborate any further. — Anubhav Sinha (@anubhavsinha) June 14, 2020
Video: सुशांत सिंह के आत्महत्या के बाद जहां अनुपम खेर इमोशनल हुए, वहीं उनके बेटे को गुस्सा क्यों आया?

