बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए सुशांत ने इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप छोड़ दी थी
सुशांत एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे.

सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं. उनके जाने से फैन्स और परिवार दुखी हैं. सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग की जा रही है. खैर, सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में आ गए थे. इस बात से परिवारवाले पहले थोड़े हैरान-पेरशान थे, लेकिन बाद में वो भी नॉर्मल हो गए थे. 'किस देश में है मेरा दिल' सीरियल से एक्टिंग कीशुरुआत करने के साथ-साथ सुशांत बैकग्रांउड डांसर भी रह चुके हैं. फिर 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से उन्हें नेम-फेम मिलना शुरू हुआ. अब उनके एक इंटरव्यू की बात बड़ी चर्चा में है. वो ये कि उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए कैलीफ़ोर्निया की स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप छोड़ दी थी. और कॉलेज से भाग आए थे.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक बार सुशांत ने बताया था कि उन्हें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप ऑफर हुई थी. पर उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए उसे छोड़ दिया. उन्होंने बताया था
मेरी बॉलीवुड में एंट्री से पहले के सालों को कई लोग मेरे स्ट्रगल का दौर कहेंगे, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता. तब मैं वो कर रहा था, जो करना मुझे अच्छा लगता था. मैंने शामक डावर ग्रुप जॉइन किया. और तभी से मेरी लाइफ में काफी बड़ा बदलाव आया. स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी जाने के बजाय, जहां मुझे स्कॉलरशिप ऑफर हुई थी, वहां से निकलकर मैं वरसोवा पहुंचा. वहां एक रूम, किचन सेट था. जिसे मैंने 6 लोगों के साथ शेयर किया था.
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी.
इन सब पर उनके परिवार का क्या रिएक्शन था, इसके बारे में भी उन्होंने बताया था.
2006 की बात है, जब मैं कॉलेज के फाइनल ईयर में था. और मैंने घर पर ये बात बताई, तो सब शॉक हो गए. मैंने उनके साइलेंस को ही उनका अप्रूवल समझ लिया. उस समय थोड़ी मुश्किल हुई थी, पर अब बात दूसरी है. मेरे पापा को बहुत अच्छा लगता है, जब वो टहलने के लिए जाते हैं और लोग उन्हें बुला-बुलाकर मेरी छोटी-छोटी क्लिप दिखाते हैं. उन्हें मुझ पर गर्व होता है. लेकिन आज भी अगर बात होती है, तो वो कह देते हैं- बेटा डिग्री ले आता.
सुशांत ने बताया था कि था कि वो एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे. लेकिन उनके परिवारवाले चाहते थे कि वो इंजीनियर बनें. पर उन्हें कुछ नया करने का जूनून था.
वीडियो देखें : सुशांत की मौत का आरोप बॉलीवुड पर लगाने वालों को सोनू की बात 'चुभ' सकती है!


स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी.