नानी ने दिया बेटी की बेटी को जन्म
अमेरिका की 57 साल की ग्रैंड मॉम ट्रेसी ने किया है ये डेयरिंगबाज काम
Advertisement

Source: Facebook
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिका में 54 साल की ट्रेसी थॉम्सन वो प्यारी नानी हैं. जिन्होंने रिस्क लेकर अपनी बेटी को मम्मी बनने का सुख अहसास कराया. सरोगेसी का नाम तो सुना होगा, उसी जुगाड़ से. उम्र के इस दौर में ये फैसला बहुत खतरनाक था. लेकिन बहुत एहतियात से ये टास्क संपन्न हुआ.
28 साल की केली और उनके पति आरोन मेकइसाक बड़े परेशान थे. तीन साल से एक बच्चे की आस थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी. बड़े ट्रीटमेंट, तगड़ा खर्च करने के बावजूद कुछ हासिल नहीं हुआ. तीन बार गर्भपात भी हो गया. सपने चूर हो चुके थे. जब केली की मम्मी ने एक बात कहकर उनको चक्कर में डाल दिया.
मम्मी ट्रेसी ने ऑफर रखा अपनी नातिन की सरोगेट मदर बनने का. दोनों मान गए. बड़ी सावधानी से इसका इंतजाम हुआ. 6 जनवरी को ट्रेसी ने केली की बेटी को जन्म दिया. दोनों नामों के कॉम्बो से बच्ची का नाम रखा केल्सी.
उसके बाद दोनों मम्मियां परम प्रसन्न हैं. केली बताती हैं कि बचपन में मैं अपनी मां से कहती थी 'अगर मैं अपने बच्चों को न संभाल पाऊं तो आप संभालोगी?' मम्मी ने कहा कि बिल्कुल संभालेंगे. और अब देखो फाइनली वो सब सच हो रहा है.



