The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • suresh raina uncle and cousin murderer sentenced to life imprisonment by pathankot court

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हुई थी हत्या, अब कोर्ट ने इन 12 लोगों को दी उम्रकैद

हादसे के चार साल बाद कोर्ट ने कुल 12 लोगों को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई है. इसमें महिलाएं भी शामिल थीं. कोर्ट ने माना है कि आरोपियों के ख़िलाफ़ पर्याप्त सबूत हैं.

Advertisement
suresh raina uncle ashok murder case
केस की जांच के लिए SIT बनाई गई थी. (फ़ोटो - सोशल)
pic
सोम शेखर
2 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के पठानकोट में साल 2020 में पूर्व-क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या कर दी गई थी. अब इस केस में ज़िला सेशन जज ने सभी 12 दोषियों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है. इसके साथ दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

कैसे की गई थी हत्या?

पठानकोट ज़िले में आने वाला थरयाल गांव. 19 अगस्त, 2020 की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने सुरेश रैना के बुआ-फूफा के परिवार पर हमला किया. परिवार छत पर सो रहा था. धारदार हथियारों से हुए हमले में रैना के अंकल और पेशे से ठेकेदार अशोक कुमार की मौक़े पर ही मौत हो गई. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर में घुसे. घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अशोक के बेटे कौशल कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. उनकी पत्नी कुछ दिन अस्पताल में और रहीं, फिर उनकी सांसें भी बंद हो गईं.

तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हादसे के तुरंत बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के गठन के आदेश दिए. इसमें अमृतसर बॉर्डर रेंज के IGP, पठानकोट SSP, SP वग़ैरह शामिल थे. SIT ने जांच के दौरान सबूत इकट्ठे किए. कुल 100 लोग संदिग्ध पाए गए.

ये भी पढ़ें - कौन है सुरेश रैना के बुआ-फूफा की हत्या करने वाला 'सिपहिया', जो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

पठानकोट ज़िला अदालत में दायर पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक़, बदमाशों ने योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था. उन्होंने जमकर लूटपाट तो की ही की, विरोध करने पर दो लोगों पर जानलेवा भी हमला किया.

अब कोर्ट ने कुल 12 लोगों को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई है. कोर्ट ने माना है कि आरोपियों के ख़िलाफ़ पर्याप्त सबूत हैं.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में इनके नाम दिए हैं:

- स्वर्ण उर्फ़ मैचिंग (28). उत्तर प्रदेश के ज़िला अरोया के शीशगंज सरिया गांव से. 
- शाहरुख खान उर्फ़ लुकमन (46). राजस्थान के छूंजू ज़िले के पनाली गांव से. 
- मोहब्बत (26). राजस्थान के छूंजू ज़िले के नाली गांव से.
- रिहान उर्फ़ सोनू (29). राजस्थान के छूंजू जिला के चुगियान सूरजगढ़ गांव.
- असलम उर्फ़ नासो (44). पंजाब के अमृतसर का सुलतानविंड बंब गांव. 
- तवजल बीबी (53). उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले का तालापारा गांव.
- काजम उर्फ़ रीडा (60). उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले का तालापारा गांव. 
- चाहत उर्फ़ जान (38). उत्तर प्रदेश के कानपुर का मुखपुर गांव.  
- जबराना (43)राजस्थान के छूंजू ज़िले का पनाली गांव. 
- साजन उर्फ़ आमिर (55).  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले का तालापारा गांव.
- सेहजान (18).  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले का तालापारा गांव.
- छजू उर्फ़ बाबू मियां (70). उत्तर प्रदेश के बरेली का पचपड़ा गांव. 

वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: धोनी, CSK बैन, IPL में झगड़ा, रोहित, हार्दिक पांड्या पर अंदर की बात रैना बता गए

Advertisement

Advertisement

()