नीतीश कुमार बड़ा एक्टिव मोड में चल्लए हैं आज-कल. अभी 2 अक्टूबर को शराब पर बैन कीनई पॉलिसी लाए थे और अब RJD विधायक राज बल्लभ यादव को दोबारा अंदर करने की व्यवस्थाकर दी है. राज बल्लभ ने एक नाबालिग लड़की से रेप किया है, ऐसा पुलिस की रिपोर्टकहती है. वो जेल तो गए थे, लेकिन जमानत का जुगाड़ करके बाहर आ गए. अब बिहार सरकारने सुप्रीम कोर्ट में बल्लभ की बेल को चैलेंज करने वाली पिटीशन डाली है, जिसे कोर्टने एडमिट कर लिया है.राज बल्लभ को पटना हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते बेल दी थी. इसके बाद से विपक्ष से लेकरजनता तक बिहार सरकार पर पिल पड़ी कि राज बल्लभ को अंदर करो. अब सुशासन का वादा-दावाकरके आए हैं तो कुछ तो करना पड़ेगा. चिलगोजी से काम तो न चलेगा. बल्लभ हैं RJD यानीलालू की पार्टी के विधायक और उनकी पार्टी सरकार में है. अब जब शहाबुद्दीन तक दोबाराअंदर हो गए तो बल्लभ कौन से बल्लम हैं.राज बल्लभ पर आरोप है कि उन्होंने फरवरी में एक नाबालिग लड़की से रेप किया. मामलासामने आया तो फरार हो गए. एक महीने तक फरारी काटी. फिर मार्च में बिहार शरीफ कीकोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहां से भेज दिए गए जेल और तब से ट्रायल चल रहा है. अपनेयहां ऐसे ट्रायल कित्ती तेज चलते हैं, ये सबको पता है.लेकिन दोस्त, सबसे खतरनाक चीज पता है क्या है? जिस लड़की के साथ रेप होने की खबरहै, जब उसे बल्लभ की जमानत के बारे में पता चला तो वो सिहर गई.--------------------------------------------------------------------------------वो बोली, 'क्या!!! बेल हो गया. अब वो तो कुछ भी कर सकता है. अब तो हमें और हमारेपरिवार को भी मार सकता है. पुलिस भी उससे डरती है. हम लोग उसके सामने कुछ नहीं है.'उसके लफ्जों में उसका डर साफ दिख रहा है.--------------------------------------------------------------------------------सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की पिटीशन एडमिट कर ली है और सुनवाई के लिए 7 अक्टूबरकी तारीख दी है. देखते हैं क्या होता है.