The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Super Londay come up with a spoof video telling the side effects of censorship in films and other art forms

सेंसरशिप के बाद भी कितना अश्लील है ये वीडियो

सेंसरशिप से तंग आकर एक वीडियो बनाया. खुद ही सेंसर कर दिया. और बना दिया उसे अश्लील. अब बताओ. क्या किया जाए?

Advertisement
pic
31 मई 2016 (अपडेटेड: 31 मई 2016, 06:18 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
उड़ता पंजाब. शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ की नयी पिक्चर. बहुत इंतज़ार है उसके आने का. अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट की है. फैंटम फ़िल्म्स ने प्रोड्यूस की है. फ़िल्म पंजाब में बढ़ते ड्रग कल्चर के ऊपर बनी है. साथ ही जैसा उसके त्र्लर से ही समझ आ गया था, उसमें गाली-गलौज बहुत है. एक बात तो है ही, पंजाब के बारे में पिक्चर बने और उसमें गाली न हो तो काहे की पिक्चर. वैसे इस बात को उतना भी सीरियसली न लें. पिक्चर का क्या है, गाली के बिना बना दो. लेकिन हुआ ये कि इस फिल्म में गालियां थीं और सेंसर बोर्ड ने उसपर रोक लगा दी. कुल 40 कट्स प्रपोज़ किये हैं फिल्म को रिलीज़ करने के वास्ते. अगर वो कट्स नहीं गए तो फिल्म नहीं रिलीज़ होगी. एक आदमी जिसने पिक्चर बनाई है, फिल्म को कटवाने के लिए नहीं दिखाने के लिए फिल्म बनाता है. ऐसे में 40 कट्स तो उसकी जान ही ले लेंगे. साथ ही पिछले दिनों बढ़ते सेंसर बोर्ड के टंटे से फ़िल्म बनाने वाले ही नहीं फ़िल्म देखने वाले भी परेशान हो चुके हैं. मोगली को अडल्ट सर्टिफिकेट मिला, जेम्स बॉन्ड के किसिंग सीन्स को काटा, फ़िल्मों में शब्दों को बीप कर दिया. ऐसे ही फ़िल्मों के 'संस्कारी' होते जाने से कई लोग परेशान हो रहे थे. एक ग्रुप कुछ ज़्यादा ही परेशान हो गया और साथ ही क्रिएटिव भी हो गया. ग्रुप का नाम है 'सुपर लौंडे'. कहते हैं कि इस कदर की सेंसरशिप नहीं होनी चाहिए. अगर ज़बरदस्ती की सेंसरशिप हुई तो क्या होगा ये दिखाने की कोशिश भी की है. एक सेंसर किया गया वीडियो बनाया है. जिसमें कई वीडियो हैं. नॉर्मल वीडियो में कहीं भी बीप डाल दी गयी है. और कहा गया है कि सिर्फ शब्दों को बीप कर देने से ज़रूरी नहीं है कि ये बताया ही न जा सके कि कैरेक्टर कहना क्या चाह रहा था. https://www.youtube.com/watch?v=ydoYGdNJ4fQ

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()