आपको पता है करनजीत का नाम सनी कैसे पड़ा? या फिर ये मालूम है कि उनका कनेक्शन ओसामाबिन लादेन से है? हम बताएंगे. लेकिन हमको ये सब कैसे पता चला? एक डाक्यूमेंट्री बनरही है सनी लियोनी की ज़िन्दगी पर, 'मोस्टली सनी पार्टली क्लाउडी'. दिलीप मेहता बनारहे हैं. इसी डाक्यूमेंट्री के बारे में उन्होंने 'न्यूज़ लॉन्ड्री' की एडिटर मधुत्रेहान को इंटरव्यू दिया. हमने भी देखा. नई नई बातें पता चलीं. कुछ बातें इकट्ठीकीं.तुम्हारा नाम 'सनी' क्यों है, सनी?बात तब की है जब सनी अपना न्यूड फोटोशूट करवा रही थीं पेंटहाउस मैगज़ीन के लिए. उससमय उनका नाम करनजीत कौर वोहरा था. डायरेक्टर बोला कि ये नाम तो बिलकुल सूट नहीं कररहा इन फ़ोटोज़ के साथ, कोई और नाम रख लो. अब इतनी जल्दबाज़ी में क्या नाम रखा जाता.सनी का एक छोटा भाई है संदीप जिसको वो बहुत प्यार करती हैं. उसको घर में सब सनीबोलते हैं, बस वही याद आया उनको और 'करनजीत' ने तुरंत अपना नाम सनी रख लिया. औरलियोनी कहाँ से आया फिर? तो एक जबर इटालियन डायरेक्टर थे 'सार्जिओ लियोनी', उनकेनाम से सरनेम उठा लिया गया 'लियोनी'.बहुत बढ़िया हारमोनियम बजाती थीं छोटी सी सनीजब सनी छोटी सी थीं तो अपने परिवार के साथ हर सन्डे गुरूद्वारे जाती थीं. हारमोनियमबजने का खूब शौक था. बढ़िया बजाती थीं. उनका भाई तबला बजाता और दोनों भाई-बहन कीर्तनगाया करते थे. बाकी बच्चों के साथ सिख कैंप भी जाते थे. बॉलीवुड की फिल्मों का भीखूब शौक था.जब मम्मी पापा को बताया कि मैं एडल्ट फिल्मों में काम करती हूँधमाका तो होना ही था. तो हुआ ये था कि सनी ने जब एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरूकिया था, किसी को बताया नहीं था. फिर कुछ दिन बाद अपने छोटे भाई 'सनी पार्ट 1' कोबताया. भाई बहुत सपोर्टिव था अपनी दीदी की चॉइस के लिए. मम्मी पापा को पता चलता भीतो कैसे. बात ख़तम हो गयी. लेकिन फिर मैटर हो गया. एक रिश्तेदार ने देख ली कोईवीडियो. घेर लिया सनी को. अब सनी को लगा कि पापा-मम्मी को बात पता लग जाएगी. किसीऔर से पता लगे इससे अच्छा खुद ही बता दिया जाए. बता दिया. पापा-मम्मी गुस्सा तो हुएपर अपनी बच्ची से कैसे और कब तक गुस्सा रहते. उन लोगो ने भी बिटिया की चॉइस कासम्मान किया. लेकिन बाकी के रिश्तेदार आज तक सनी और उसके परिवार से बात तो क्याउनके बारे में भी बात नहीं करते.गिरते रुपए को कोई उठा सकता है तो सिर्फ सनी लिओनीनो 'मनाली ट्रान्स' फॉर सनीहम लोग सोचते हैं न कि ये सब जो फिल्मों वाले या फैशन इंडस्ट्री वाले लोग होते हैंवो खूब हैश, वीड या कोई और नशा करते होंगे. सनी नहीं करती. किसी भी तरह का कोईएडिक्शन नहीं है.चौबे जी माइक लाओ, जवाब हम देंगेओसामा बिन लादेन का सनी लियोनी से कनेक्शनदुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी भी सनी लियोनी का जबरा दीवाना था. इतना बड़ा दीवानाकि पाकिस्तान वाले अपने घर में उसने सनी के विडियोज़ वाले सारे कैसेट्स इकट्ठे किएहुए थे.बचपन में नींबू पानी बेचती थी सनी लियोनी और कुछ छुटपुट बातें:-उनके पति और बाकी दोस्त उन्हें कैरेन ही बुलाते हैं. सनी बुलाने की सख्त मनाही है.-तीन पत्ती विथ सनी लियोनी ऑफिशिअल विडियो गेम है सनी का. एंड्राइड वालों के लिए.खेल के देखना बढ़िया है. -जब उन्हें अपनी पहली एडल्ट मूवी का ऑफर मिला उस वक़्त सनीपीडियाट्रिक नर्स बनने की पढाई कर रही थी. -फेसबुक पर सनी के 1 करोड़ 70 लाख औरट्विटर पर उनके 14 लाख फॉलोवर्स हैं. ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस सनी लियोनी को जान काखतरा!