सुबह-सुबह पढ़ने में आया कि सनी लियोनी ने एक पत्रकार को थप्पड़ मार दिया. क्योंकिपत्रकार ने सनी से उनके 'नाइट परफॉरमेंस' का रेट पूछ लिया था. अंग्रेजी न्यूज़वेबसाइट मिड डे को क्रेडिट देते हुए हमने आपको खबर पढ़ाई थी. कुछ देर पहले हमारेदोस्त और लल्लनटॉप रीडर प्रशांत ने हमें बताया कि इंडियन एक्सप्रेस वेबसाइट केमुताबिक़ ये खबर झूठ है. इंडियन एक्सप्रेस ने सनी के पति डेनियल वेबर से बातचीत मेंऐसा पाया. तो पहले पढ़ लो झूठी खबर जो हमने की. सनी लियोनी ने गुजरात में एकपत्रकार महोदय को थप्पड़ जड़ दिया. और करती भी क्या, सवाल ही ऐसा था. पढ़िए: गिरतेरुपए को कोई उठा सकता है तो सिर्फ सनी लिओनी मिड-डे के मुताबिक सनी लियोनी सूरत मेंहोली के एक प्रोग्राम में गईं थीं. प्रोग्राम का नाम था 'प्ले होली विद सनीलियोनी'. प्रोग्राम में मीडिया भी पहुंचा. सनी एक 5-स्टार होटल में रुकी हुई थीं.एक नेशनल टीवी का रिपोर्टर पहुंचा. कुछ सवाल-जवाबों के बाद रिपोर्टेर ने सनी सेपूछा, 'पहले आप पॉर्न स्टार थीं, अब आप फिल्म स्टार हैं. तो अब आप कितने पैसे चार्जकरती हैं?' सवाल सुनकर सनी ने गुस्से में रिपोर्टर से सवाल दोहराने के लिए कहा. तोरिपोर्टर ने फिर पूछा, 'नाईट प्रोग्राम के लिए आप कितने पैसे लेती हैं?' सनी नेअपना जवाब देने में आधा सेकेंड भी नहीं लगाया और चटाक से एक थप्पड़ जड़ दिया. पढ़िए:सनी से भद्दे सवाल पूछने वाले भूपेंद्र चौबे को लल्लन का जवाब सनी प्रोग्राम मेंअपने पति डेनियल के साथ पहुंची हुई थीं. सुबह होटल में पहुंचीं. कुछ देर बाद ही एकबेवड़ा उनके कमरे में घुस आया और उन्हें तंग करने लगा. सनी ने फिर भी मामले कोसीरियसली नहीं लिया. लेकिन इसके बाद जब रिपोर्टर ने बदतमीजी की तो सनी बर्दाश्तनहीं कर पाईं. इतना कुछ होने के बाद आयोजकों को लगा कि शायद सनी गुस्से में परफॉर्मही न करें. पर डील के मुताबिक सनी ने 15 मिनट की परफॉरमेंस दी. लेकिन इस शर्त पर किप्रोग्राम में कोई भी मीडियाकर्मी न हो. सनी के पति डेनियल ने मामले पर कमेंट करतेहुए कहा, "सनी ने रिपोर्टर को बड़ा सटीक जवाब दिया है. प्रोग्राम कॉलेज के बच्चेकरवा रहे थे, इसलिए हमने कोई शिकायत नहीं की. हम नहीं चाहते उनका करियर डैमेज हो.लेकिन अब सनी गुजरात आने के पहले हजार बार सोचेगी." इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत मेंसनी के पति डेनियल ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं. डेनियल ने कहा कि उनकेनाम से जिस कोट का इस्तेमाल किया गया वो भी फर्जी है. "ये शर्म की बात है किसुनी-सुनाई बात बिना चेक किए गए खबर बना दिया गया. होली के मौके पर सनी का कोईइंटरव्यू हुआ ही नहीं." मीडिया ने जरा जल्दी कर दी. और हमने भी. पर आप तो दोस्त होअपने. भूल-चूक माफ करना. पढ़िए: सनी लियोन को हर मूवी में न्यूड क्यों दिखाते हैं?पढ़िए: बचपन में नींबू पानी बेचती थी सनी लियोनी