The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Suniel Shetty says JNU attack is an absolute disaster and Whichever party has done it is not done

JNU हिंसा पर सुनील शेट्टी से जो कहा गया वो पूरे देश के लिए शर्मनाक है

दुनिया के सामने हम खुद को कैसे पेश कर रहे हैं?

Advertisement
pic
8 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2020, 02:08 PM IST)
Img The Lallantop
नागरिकता संशोधन कानून और छात्रों के साथ हिंसा के विरोध में बॉलीवुड दो धड़ो में बंट गया है. आलिया, अनुराग, दीपिका, अनुभव सिन्हा जैसे सेलेब्स ने खुलकर इसका विरोध किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

जेएनयू हिंसा के विरोध में बॉलीवुड सेलेब्स एकसाथ खड़े हैं. अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा ट्विटर और सड़कों पर उतरकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. अब सुनील शेट्टी ने स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स पर हुए हमले को गलत बताया है. हाल ही में उन्होंने न्यूज वेबसाइट 'स्पॉटबॉय' से बात की. यहां उन्होंने जेएनयू हिंसा पर कहा-

जेएनयू हमला वाकई बहुत भयानक है. मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई हो सकता हूं. मैं किसी भी राजनैतिक दल से हो सकता हूं. लेकिन मेरा कोई अधिकार नहीं है कि मैं शिक्षा के मंदिर में जाऊं. और वहां जाकर बच्चों को मारूं. ये बहुत ही भयानक है. और वो भी मास्क पहनकर. अगर अपने आप को मर्द बोलते हो, तो खुलेआम घुमना चाहिए न. तो जिस भी पार्टी ने यह सब किया है, वह ठीक नहीं है. मुझे इसके पीछे की राजनीति नहीं पता, ये सही नहीं है. हम अपने छात्रों को पीट नहीं सकते हैं. 

हमें लगातार सोशल मीडिया पर जहर उगलना बंद करना चाहिए. वियतनाम जैसे देश में लोग मुझसे कह रहे थे, तुम्हारा देश नर्क से गुजर रहा है. मतलब दुनिया के सामने हम खुद को इस तरह से पेश कर रहे हैं. वो भी तक जब आप कहते हैं कि हम सुपर पावर हैं.

मैं खुद ऐसा सोचता हूं कि मेरे मुस्लिम भाई जैसे यहां रहते हैं, वैसे कहीं नहीं रहते होंगे. ऐसे में हम लोगों तक गलत संदेश क्यों पहुंचा रहे हैं? यहां हिंसा नहीं होनी चाहिए. इतनी ज्यादा राजनीति हो रही है कि किसी आम इंसान को, मैं खुद को आम इंसान ही मानता हूं, कुछ समझ नहीं आता कि इसके पीछे की वजह क्या है.

नागरिकता संशोधन कानून और छात्रों के साथ हिंसा के विरोध में बॉलीवुड दो धड़ो में बंट गया है. फिल्म इंडस्ट्री से कई दिग्गज हस्तियां खुलकर सामने आई हैं.


Video : जेएनयू पर आलिया भट्ट ने जो कहा, वो बॉलीवुड के किसी और एक्टर ने नहीं कहा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()