सिंगर नहीं अब एक्ट्रेस सुनिधि चौहान कहिए इनको
डेब्यू हो गया है एक्टिंग में, इस शॉर्ट फिल्म को डायरेक्ट किया है इम्तियाज अली के भाई आरिफ अली ने.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सुनिधि चौहान के गानों पर खूब झूमे होंगे. बुमरो बुमरो और ऐसे ही बहुत सारे गानों पर कमर पकड़कर ठुमके लगाए होंगे. अब उनकी एक्टिंग भी देख लीजिए. सुनिधि चौहान इस शॉर्ट फिल्म से एक्टिंग की शुरूआत कर रही है. 15 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म का नाम है प्लेइंग प्रिया.
इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर हैं आरिफ अली. जिनकी पिछली फिल्म आई थी लेकर हम दीवाना दिल. आरिफ डायरेक्टर इम्तियाज अली के भाई हैं.
प्लेइंग प्रिया एक शहरी फैंटेसी थ्रिलर है. इसमें दिखाया गया है कि शहर में पति और बच्चों के घर से निकलने के बाद घर में अकेली रहने वाली एक औरत कैसे जीवन बिताती हैं. वो अकेली घर में नाच-गा रही है. अचानक से दरवाजा बजता है. वो डर जाती है. और फिर आगे क्या होता है वो आप खुद ही देख लीजिए. नीचे वीडियो लगा है.
https://www.youtube.com/watch?v=r0DF_wu5txM
यह शॉर्ट फिल्म ट्टविटर पर बहुत चर्चा में है. लोग सुनिधि की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं.

