"फार्म हाउस में सबके सामने..." - सुकेश ने नई चिट्ठी में AAP पर बड़े आरोप लगाए, पूरी चिट्ठी पढ़िए!
"अरविंद केजरीवाल और जैन ने भिकाजी कामा के हयात होटल में मुझसे मुलाकात की थी"

सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक और चिट्ठी लिखी है. तीन पन्नों की इस चिट्ठी में उसने फिर से आम आदमी पार्टी के नेताओं पर बड़े आरोप लगाए और मामले में CBI जांच की मांग की (Sukesh Letter to Delhi LG accusing AAP). सुकेश ने दावा किया है कि सत्येंद्र जैन और दिल्ली पुलिस डीजी संदीप गोयल की तरफ से उन्हें धमकियां मिल रही हैं. लेटर में पार्टी के नेताओं को कथित तौर पर करोड़ों रुपये देने की कई डीटेल्स भी हैं.
सुकेश ने LG को लिखा
सुकेश ने सत्येंद्र जैन के साथ दिल्ली के ट्रांस्पोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत पर भी आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा,
सुकेश का दावा है कि उसने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ और डीजी संदीप गोयल को साढ़े 12 करोड़ रुपये दिए थे. अपने दावे के मुताबिक, उसने पूरे लेनदेन की जानकारी भी चिट्ठी में दी है. जैसे कि पैसे कौन-सी जगह पर दिए गए? किस शख्स को पैसे लेने भेजा गया? कौन-सी गाड़ी में वो गया?
सुकेश ने लिखा कि वो सभी डिटेल्स सबूत के साथ जांच एजेंसी को देगा. लेटर के एंड में सुकेश ने आरोप लगाए हैं कि डीजी संदीप गोयल रोज जेल नंबर 7 में सत्येंद्र जैन से मिलने जाते हैं और देखते हैं कि जैन को सारी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं.
AAP का क्या कहना?अरविेंद केजरीवाल ने सुकेश के तमाम आरोपों को बीजेपी की साजिश बताया है. उनका मानना है कि गुजरात में चुनाव हारने पर बीजेपी सुकेश का सहारा लेकर आम आदमी पार्टी को कमजोर करना चाहती है.
देखें वीडियो- कौनमेन सुकेश ने नोरा फतेही को भी गिफ्ट दिए थे? EOW ने क्यों की पूछताछ, क्या है पूरी कहानी?

.webp?width=60)

