"राज्यसभा सीट का ऑफर देकर मुझसे 50 करोड़ लिए"- केजरीवाल पर सुकेश चंद्रशेखर का आरोप
LG को लिखी दूसरी चिट्ठी से सुकेश ने फिर मचाया बवाल.

सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का नाम बहुत दिनों से “कीवर्ड” बना हुआ. आए दिन नए खुलासे होते हैं. नई चिट्ठियां सामने आती है. फिर एक चिट्ठी आई है. इस नई चिट्ठी में सुकेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर राज्यसभा सीट के बदले 50 करोड़ रुपये लेने के आरोप लगाए हैं.
दिल्ली के LG वी के सक्सेना को लिखी इस चिट्ठी में सुकेश ने सीधे केजरीवाल से सवाल किए. पूछा-
सुकेश ने ये भी लिखा है कि केजरीवाल ने उन्हें कर्नाटक में 500 करोड़ रुपयों का चंदा इकट्ठा करने का जिम्मा सौंपा था. लिखा है,
आजतक के पंकज जैन की रिपोर्ट के मुताबिक़, सुकेश ने ये भी लिखा कि साल 2016 में केजरीवाल हैदराबाद के होटल हयात में एक डिनर पार्टी में शरीक़ हुए थे. पार्टी कथित तौर पर सुकेश की ही थी. पार्टी में केजरीवाल के साथ दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन भी थे. सुकेश ने आरोप लगाए हैं कि डिनर के बाद कैलाश गहलोत नाम के शख़्स के फ़ार्म हाउस पर उसने केजरीवाल को 50 करोड़ रुपये दिए थे. ये भी लिखा कि 2017 में केजरीवाल ने सुकेश से फ़ोन पर बात भी की थी. तब सुकेश तिहाड़ में था. डिटेल्स के तौर पर उसने ये भी लिखा कि फोन सत्येंद्र जैन का था. काले रंग का आई-फोन. और, केजरीवाल का नंबर मंत्री सत्येंद्र जैन के फोन में AK2 के नाम से सेव्ड था.
1 नवंबर को भी सुकेश चंद्रशेखर ने एक चिट्ठी लिखी थी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को. अपने चिट्ठी में उसने दावा किया था कि जेल में उसे प्रताड़ित किया जाता था और धमकी दी जाती थी. और, आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन ने उससे 10 करोड़ रुपये लिए थे. 'प्रोटेक्शन मनी' के तौर पर. इन दावों के बाद काफ़ी बवाल हुआ था. मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन वैसे ही विवादों में है. जेल में कथित तौर पर ऐश-ओ-आराम से समय काटने के लिए. अब ये आरोप.
सुकेश ने नई चिट्ठी में कहा है कि पहली चिट्ठी के बाद उसे धमकियां मिल रही हैं. कहा कि वो डरता नहीं है. जो जानकारियां उसने दी हैं, वो एकदम सही हैं.
तिहाड़ में बंद 'आप' के मंत्री सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ शिकायत में ED ने क्या-क्या कहा?

.webp?width=60)

