'जैकलीन कोर्ट में काले कपड़े में आना', नहीं आने पर सुकेश हुआ निराश
Sukesh की रिक्वेस्ट को जैकलीन ने नहीं किया पूरा. दोनों के बीच WhatsApp चैट में फिल्म डायरेक्टर लव रंजन का भी हुआ जिक्र .

सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज (Sukesh Chandrashekahr and Jacqueline Fernandez) के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं. महाठग सुकेश ने जैकलीन के साथ अपने कथित प्यार का खुलेआम इज़हार किया है. इसी कड़ी में उसने अपनी पसंद को जैकलीन के ऊपर एक तरह से थोपने की भी कोशिश की है. इंडिया टुडे (India Today) को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार सुकेश चाहता था कि कोर्ट में पेशी के दौरान जैकलीन काले लिबास में आए. लेकिन जैकलीन ने सुकेश की ‘रिक्वेस्ट’ को कबूल नहीं किया. इस बात से महाठग सुकेश बॉलीवुड एक्ट्रेस से काफी निराश हो गया.
‘जैकलीन तुम काले लिबास में कोर्ट आना’लगभग 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश ने जैकलीन को कई सारे WhatsApp मैसेज भेजे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह मैसेज सुकेश ने जेल में रहते हुए फर्जी नंबरों से भेजे हैं. इन्हीं में से एक मैसेज में सुकेश ने जैकलीन से कोर्ट में सुनवाई के दौरान काला कपड़ा पहनकर आने को कहा था. रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन को 30 जून, 2023 को भेजे गए मैसेज में सुकेश ने लिखा,
महाठग सुकेश ने आगे लिखा,
बता दें, जैकलीन फर्नांडीज ने जून 2023 में अपने नाम में एक एक्सट्रा ‘E’ जोड़ लिया था. ये तब्दीली जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में की थी. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा.
हालांकि, सुकेश के कथित मिन्नतों के बाद भी जैकलीन सुनवाई के दौरान काले कपड़ों में नहीं आईं. जिसके बाद सुकेश चंद्रशेखर काफी परेशान हो गया. उसने इसके बाद जैकलीन को मैसेज लिखा,
उसने आगे लिखा,
इसके अलावा, सुकेश ने एक मैसेज में कहा कि फिल्म निर्देशक लव रंजन एक फिल्म के सिलसिले में जैकलीन से संपर्क करेंगे. और उसने लव से डील तय कर ली है जोकि जैकलीन के लिए बहुत बड़ी डील होने वाली है.
जैकलीन फर्नांडीज ने कुछ दिन पहले कोर्ट में गुहार लगाई थी कि सुकेश उन्हें कोई लेटर नहीं लिखे. इस पर सुकेश ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल करके जैकलीन की याचिका पर सुनवाई की मांग की है. मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने इस संबंध में 22 दिसंबर को जेल से कोर्ट को एक लेटर लिखा है.
वीडियो: शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी ने कितनी कमाई की?

.webp?width=60)


