The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sudhaa Chandran asks PM Modi for help after being stopped at airport for prosthetic limb

नकली पैर की वजह से एयरपोर्ट पर बार-बार रोके जाने से दुखी सुधा चंद्रन ने PM मोदी से क्या अपील की?

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी बताई है.

Advertisement
Img The Lallantop
एक्ट्रेस और भरतनाट्यम डांसर सुधा चंद्रन ने अपनी शिकायत वीडियो के जरिए पीएम मोदी तक पहुंचाई है.
pic
डेविड
22 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 22 अक्तूबर 2021, 12:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
ऐक्ट्रेस और भरतनाट्यम डांसर सुधा चंद्रन दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना ये दुख जाहिर किया है. सुधा चंद्रन ने कहा है कि वो लंबे समय से एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान होने वाले व्यवहार से दुखी हैं. सुधा चंद्रन सालों पहले ऐक्सिडेंट में अपना एक पैर गवां बैठी थीं. उन्हें आर्टिफिशल पैर लगवाना पड़ा था. लेकिन जब भी वो ट्रैवल करती हैं तो एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया जाता है. उन्हें अपना आर्टिफिशल लिंब उतारने के लिए कहा जाता है. इस बारे में बताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा,
Image embed
और क्या कहा? सुधा चंद्रन वीडियो में कहती हैं,
Image embed
सरकार ने दिलाया भरोसा सुधा चंद्रन की इस अपील पर सरकार की प्रतिक्रिया भी आई. उसकी तरफ से सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,
Image embed
कौन हैं सुधा चंद्रन? सुधा चंद्रन कई चर्चित टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. वे एक शानदार भरतनाट्यम डांसर भी हैं. छोटी थीं, तभी से ऐक्ट्रेस बनना चाहती थीं. डांस करना भी पसंद था. सुधा ये दोनों बनने का सपना लेकर आगे बढ़ रही थीं, कि तभी कुछ ऐसा हुआ कि उनका सपना चकनाचूर होकर बिखरने लगा. 16 साल की थीं, तब एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे की वजह से उन्होंने अपना एक पैर खो दिया. पूरी कहानी सुधा ने एक इंटरव्यू में बताई थी.
1981 का साल था. मई का महीना था. सुधा अपनी फैमिली के साथ चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही थीं. सुधा की फैमिली प्रॉपर इसी सिटी से थी. बाद में सब जाकर मुंबई में बस गए थे, लेकिन तिरुचिरापल्ली जाते रहते थे. ऐसी ही एक यात्रा के दौरान उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया.
सुधा ने टाइम्स नाउ में दिए इंटरव्यू में कहा था,
Image embed
एक्सीडेंट में सुधा के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया था. उन्हें इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. रात का वक्त था. अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे, इंटर्न्स थे. सुधा के टखने में एक छोटा सा कट था, लेकिन किसी ने वो कट देखा नहीं, और पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया. दो हफ्ते तक सुधा के पैर में प्लास्टर रहा. बाद में पिता उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर गए. जहां उनका प्लास्टर काटा गया. लेकिन तब तक प्लास्टर ऑफ पेरिस लगने की वजह से उस छोटे से कट में रिएक्शन हो चुका था. इसकी वजह से डॉक्टरों ने सुधा का पूरा पैर काटने का फैसला किया.
सुधा का सपना डांसर बनना था, लेकिन एक पैर वो खो चुकी थीं. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने डांसर बनने का सपना नहीं छोड़ा. डॉक्टरों ने उन्हें प्रोस्थेटिक लेग लगाए, जिन्हें जयपुर फुट भी कहा जाता है. सुधा ने नकली पैर के साथ ही डांस करने का फैसला किया. एक्सीडेंट के बाद साल 1984 में सुधा एक बार फिर मंच पर पहुंचीं और जमकर डांस किया. वो कहती हैं कि उनके परिवार ने, दोस्तों ने, डॉक्टरों ने इतना साथ दिया कि वो एक पल के लिए ये भूल गई थीं कि उनका एक पैर अब नहीं है. शानदार एक्टिंग करियर डांसिंग के साथ-साथ एक्टिंग का भी तगड़ा शौक था, इसलिए फिल्मों में किस्मत आजमाई. पहली फिल्म थी मयूरी. तेलुगू फिल्म थी. डांसिंग पर ही ये फिल्म बनी थी. 1985 में आई थी. इसी फिल्म का रीमेक हिंदी में भी बना. 1986 में ‘नाचे मयूरी’ टाइटल के साथ. इसमें भी सुधा ही लीड रोल में थीं. फिल्म का गाना ‘झूम-झूम-झूम-झूम… नाच मयूरी’ काफी फेमस हुआ था. इसमें सुधा ने जबरदस्त डांस करके अपनी डांसिंग का लोहा मनवा दिया था.
फिर तो डांसिंग के साथ-साथ एक्टिंग का सफर भी बढ़िया से चल पड़ा. कई सारे टीवी सीरियल्स में सुधा ने काम किया. बहुत से सीरियल्स में निगेटिव रोल भी प्ले किया. स्टार प्लस के सीरियल ‘कहीं किसी रोज’ में रमोला सिकंद का रोल लोग भूले नहीं भूलते. नागिन सीरियल के पहले, दूसरे और तीसरे सीजन में सुधा ने निगेटिव रोल प्ले किया था. इसके अलावा स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में भी सुधा निगेटिव रोल में ही थीं. इन सीरियल्स के अलावा सुधा ने तुम्हारी दिशा, के स्ट्रीट पाली हिल्स, कस्तूरी जैसे सीरियल्स में भी काम किया है.

Advertisement

Advertisement

()