The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Subramanian Swamy: Sonia Gandhi blamed Mulayam singh yadav for not supporting her dream of becoming PM

मुलायम की वजह से सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाईं!

हंसराज भारद्वाज के बयान के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया है मुलायम से खुन्नस का राज.

Advertisement
Img The Lallantop
Source- Reuters
pic
आशीष मिश्रा
16 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2016, 11:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एक हैं हंसराज भारद्वाज. यूपीए सरकार में कानून मंत्री थे. उनने 2007 का एक किस्सा सुनाया. बताया भारत देश के उत्तरप्रदेश राज्य में मुलायम सिंह यादव का शासन था. उन पर करप्शन और मिस-मैनेजमेंट के आरोप लग रहे थे. दिल्ली की गद्दी पर उस समय यूपीए की सरकार थी. सोनिया गांधी पॉवरफुल थीं, वो मुलायम सिंह यादव को गद्दी से नीचे उतारना चाहती थीं, वो तो मैंने रोक लिया. इस बयान के बाद बाकियों को बोलने का मौका मिल गया, बोले कौन? सुब्रमण्यम स्वामी. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक़ उनने कहा. 1999 में मुलायम सिंह यादव ने सोनिया गांधी के पीएम बनने के फैसले को सपोर्ट करने से मना कर दिया था, सोनिया उसी का बदला लेना चाहतीं थीं. 2004 में तो लीगल पचड़ों के कारण वो पीएम नहीं बन सकतीं थीं, लेकिन 1999 में पूरा मौक़ा था. राष्ट्रपति के पास पीएम बनने का क्लेम लेकर गईं थीं. कहा मेरे पास 272 सीटों की मेजोरिटी है. पर ऐन मौके पर 32 सांसदों वाले मुलायम पीछे हो लिए वो नहीं चाहते थे सोनिया प्रधानमंत्री बन जाएं. फिर क्या सोनिया नहीं बन पाईं प्रधानमंत्री. इसी बात का बदला लेना चाहतीं थीं, मुलायम सिंह यादव से नफरत करतीं थीं.

Advertisement

Advertisement

()