The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Subramanian Swamy BJP targets rbi governor raghuram rajan

'रघुराम राजन देश के लिए ठीक आदमी नहीं है, इसकी छुट्टी करके शिकागो भेजो'

ऑफिशियल सुब्रमण्यम स्वामी का थर्सडे मॉर्निंग ज्ञान.

Advertisement
pic
12 मई 2016 (अपडेटेड: 12 मई 2016, 09:26 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रघुराम राजन क्यूट लगते हैं. दिमाग वाले आदमी हैं. बढ़िया बोलते हैं. और इससे बड़ी बात है कि बोलते हैं. वरना अब तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर आते और चले जाते. उनके बारे में तब पता लगता, जब हाथ में आए नए नोट पर 'धारक को इत्ते रुपये अदा करने का वादा करता हूं'  वाली लाइन के नीचे गवर्नर के साइन देखते. पर रघुराम राजन जब से आए हैं, तब से छाए हुए हैं. वेबसाइट वाले भाषण से 10 बातें निकालकर क्लिक करने की बात करत रहते हैं. लेकिन रघुराम राजन को एक बंदे ने देश के काबिल नहीं बताया है. बीजेपी राज्यसभा सांसद स्वामी. सुब्रमण्यम स्वामी.
ऑफिशियल सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को कहा, 'मुझे लगता है कि आरबीआई गवर्नर हमारे देश के लिए ठीक नहीं हैं. जिस तरह से मंहगाई कम करने की बात कहके ब्याज की दर बढ़ाते हैं. पूरे देश को इस वजह से दिक्कत होती है. इससे देश में बेरोजगारी बढ़ती है.'
https://twitter.com/ANI_news/status/730646834981568512 स्वामी ने कहा, 'इसको जितना जल्दी हो सके, शिकागो भेज सकते हो तो भेज दो.' बता दें कि रघुराम राजन शिकागो यूनिवर्सिटी में फाइनेंस के प्रोफेसर थे. 1991 से 2013 तक वहीं रहे. बाद में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर बनाए गए.

Advertisement

Advertisement

()