The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • SUB INSPECTOR KILLED IN ENCOUNTER BETWEEN POLICE AND GOONS IN DADRI AREA OF GREATER NOIDA

'मेरे दरोगा भाई को पुलिसवालों ने ही साजिश कर मरवाया'

दादरी: बदमाश फुरकान को पकड़ने के दौरान शहीद हुए थे दरोगा अख्तर अली. परिवार ने लगाया पुलिस पर हत्या का आरोप.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
26 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016, 02:59 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
ग्रेटर नोएडा के दादरी में सोमवार को बदमाशों और पुलिस की झड़प में दरोगा अख्तर अली शहीद हुए. पुलिस ने बताया कि बदमाश जावेद फुरकान को पकड़ने के दौरान हुई झड़प में अख्तर अली की गोली लगने से जान चली गई. लेकिन अख्तर अली के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही हत्या की साजिश कर अख्तर अली को मरवाया है.
Embed
अमर उजाला की खबर के मुताबिक, अख्तर अली की बहन ने कहा, 'मेरे भाई की हत्या पुलिसवालों ने ही करवाई है. अख्तर अली कोट पुलिस चौकी पर तैनात थे. इसके बावजूद उन्हें दादरी की दबिश में ले जाया गया. दरवाजे खुलवाते वक्त मेरा भाई अकेला था.'
दरोगा अख्तर अली

दरोगा अख्तर अली

इससे पहले 25 अप्रैल को पुलिस दादरी में बदमाश फुरकान को पकड़ने गई थी. इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग शुरू हो गई. फायरिंग में गोली लगने से अख्तर अली की मौत हो गई.
बदमाश फुरकान

बदमाश जावेद फुरकान

फुरकान दादरी इलाके का कुख्यात बदमाश है. फुरकान पर हत्या, चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस सोमवार सुबह फुरकान को पकड़ने के लिए टीम के साथ गई थी. बता दें अख्तर अली साल 1998 बैच में सिपाही के पद पर पुलिस में भर्ती हुई थी. दादरी के एक पुलिस थाने में वो 11 जून 2014 को दरोगा बनकर आए थे.
furkaan


पुलिस और बदमाशों की झड़प के बाद दादरी के इस इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है. पुलिस ने बताया, 'एनकाउंटर के बाद से बदमाश फरार हैं. पुलिस इलाके में बदमाशों को खोज रही है. मामले में अब तक एक बदमाश को ही पकड़ा जा सका है.' बता दें बदमाशों की इस गैंग का लीडर फुरकान ही है.

Advertisement

Advertisement

()