अवध में एक शब्द होता है 'पटीदार'. गुजरात के पाटीदार से इसका कुछ रिश्ता नहीं है.पटीदार उस पड़ोसी को कहते हैं जो आपसे हर हालत में बराबरी करना चाहता है. पटीदार वोहोता है जो आपके यहां चारपाई देखकर अपने यहां खटिया ले आता है. वो भी होता है जोआपके मुर्रा भैंस खरीदने पर अपने यहां जर्सी गाय ले आता है. पटीदार वो भी होता हैजो कहता है कि हम घास की रोटी खाकर जी लेंगे, पर पड़ोसी से बराबरी करके रहेंगे.हमारे बुजुर्ग पुरनिया बताते थे कि गांव में चिड़िया भी मर जाए तो पटीदार कामनाकरता है कि आपका नाम आ जाए. घर के बाहर रखा भूसा और पैरा गायब हो जाए तो पटीदारखुरपेच लगाकर आपका नाम शक के दायरे में घुसेड़ना चाहता है.हम दिग्गज एक्टर ओम पुरी के निधन से दुखी हैं और हमारे पटीदारों ने हद कर दी है.इधर बाज़ार में एक नई चीज़ चली है, जिसे कहते हैं 'कॉन्सपिरेसी थ्योरी'? इसकी आड़लेकर कोई मस्तिष्कविहीन कैसी भी साक्ष्यविहीन बातें कर सकता है. पाकिस्तान के एकएंकर हैं आमिर लियाकत. इन्होंने अपने यहां खबर पढ़ते हुए ओम पुरी के निधन को साजिशबताया और इसका आरोप भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोवाल पर लगाया.ये वीडियो दिमाग पर गहरा असर डाल सकता है. अपने रिस्क पर देखें.https://twitter.com/nailainayat/status/818030805519921154एंकर आमिर लियाकत ने क्या कहा'अजीत डोवाल के खास लोगों, राजेश और कलवीर सिंह ने इस क़त्ल की मंसूबाबंदी की थी.शकुंतला नाम की औरत के घर में ये प्लान किया गया था और इसके लिए शिवसेना और आरएसएसकी मदद मिली थी. मुझे ये इत्तेला भी मिली है जो आज मैं आपको ब्रेकिंग न्यूज के तौरपर आपको दे रहा हूं कि ओम पुरी के क़त्ल के एक हफ्ते पहले दिल्ली में अजीत डोवाल नेओम पुरी को बुलाया था और उन्हें मां की गालियां दी थीं और उनसे कहा था कि तुम्हेंनितिन यादव के गांव जाना है और वहां जाकर तुम्हें आंसू बहाने हैं. तुम एक बहुत बड़ेएक्टर हो, तुम्हें आंसू बहाने पड़ेंगे. हमारा BSF का जवान था, तुमने उसके बारे मेंगलत बातें कीं, तुमने पाकिस्तान की हिमायत की बातें कीं, तुम्हें जिंदा रहने का कोईहक नहीं है. लेकिन अगर तुम चाहते हो कि तुम्हारी मौत पुरसुकूं हो, ये लफ्ज बहुत अहमहै, तुम्हारी मौत 'पुरसुकूं' हों तो तुम्हें जाना होगा, नितिन यादव के गांव. उसकेबाद ही कोई फैसला किया जा सकेगा. उसके बाद ओम पुरी जो कि बहुत ही ज़ेहनी दबाव काशिकार थे और.. (वीडियो इतना ही उपलब्ध है)' आमिर लियाकत अरसे से ज़ेहनी दबाव काशिकार हैं और ऊलजलूल बातों के लिए पाकिस्तान के अंदरूने-मुल्क तक मशहूर हैं. इनकेनाम से कई फेसबुक पेज चलते हैं, जिन पर पाकिस्तानी ही इनका खूब मजाक उड़ाते हैं.भाई नेतागिरी भी करते हैं. पाकिस्तान की चौथी सबसे बड़ी पार्टी मुत्ताहिदा कौमीमूवमेंट (MQM) में रहे हैं. 2002 में नेशनल असेंबली में चुने गए थे. 2005 में मालूमहुआ कि भाई की डिग्रियां फर्जी हैं. 2008 में उन्हें MQM से निकाल दिया गया. तब सेवो इधर-उधर पॉलिटिकल शो होस्ट करके खा-कमा रहे हैं. पीटीवी से टीवी करियर की शुरुआतकी थी, लेकिन लगे हाथ 'बाहिर' कर दिए गए थे. पीटीवी वालों का कहना था कि बंदे कोबोलने की तमीज नहीं है. फिर जियो टीवी में चले गए और वहां 8 साल टिके. खैर, जो बीतगई वो बात रहेगी. लेकिन अभी फेसबुक पर एक वेरिफाइड पेज है, 'Amir Liaquat KiBaatein'. वहां जाइए तो उनकी मसखरी के और सुबूत मिलेंगे. एक पेज और चलता है, 'हद होगई शराफत की, चुम्मी ले लो आमिर लियाकत की'. यहां भी पाकिस्तानी अपने इस नमूनेकिरदार की खूब खिल्ली उड़ाते हैं. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/AmirLiaquatKiBaatein/videos/376934595813192/"]आमिर लियाकत के नाम से फेक प्रोफाइल भी खूब बनाई जाती हैं. और लोग इतनी मौज लेतेहैं कि फेक प्रोफाइल से बचकर रहने का इश्तेहार भी फेक प्रोफाइल से डालते हैं. इसस्टेटट की भाषा देखें. 'आईडी' और 'आई डाईज' के चक्कर में न फंसे. आखिर में लिखा हैकि बराए-मेहरबानी फर्जी आईडी पर बिलीव न करें. इस पोस्ट को किसी ने लाइक नहीं किया.आमिर लियाक़त रमज़ान और इस्लाम से जुड़े कई शो होस्ट करते रहे हैं. एक बार उनके शोमें एक महिला कॉलर ने फोन किया और अपना सवाल इस तरह अर्ज किया, 'वैसे तो खुदकुशीहराम है, लेकिन अगर कोई औरत अपनी इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी करे तो वो हराम होगीया हलाल?' इस पर जवाब लेने के लिए आमिर लियाकत पास में बैठे एक्सपर्ट मुफ्ती की ओरमुख़ातिब हुए. मुफ्ती साहब ने जवाब देना शुरू किया, 'जी बहुत नाज़ुक सूरत-ए-हालहै..' मुफ्ती ने इतना कहा था और आमिर लियाकत भड़भड़ा के हंसने लगे. कहने लगे, 'यारलाइव मत बैठाया करो. मुझे मत रखो. मेरे ऊपर कैमरा मत रखो यार.' एक और मिसाल यहांदेखें https://www.youtube.com/watch?v=UO-iJ8Cdg-Q आमिर लियाकत की एक क्लिप वायरलहो गई थी. जिसमें शूट के दौरान वो बीच-बीच में अपने अदब के ऐसे सुबूत पेश कर रहेथे, जिन्हें मारे शर्म के हम यहां लगा भी नहीं सकते. आप 18 साल से ऊपर हों तोयूट्यूब पर जाएं और टाइप करें 'Real Face of Fake Doctor Amir Liaquat Exposed.'ओपड़ दी गड़गड़ दी एनेक्स दी बेध्याना दी मूंग दी दाल आफ दी पाकिस्तान गवर्नमेंट.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी देखें 'मोदी जी' को चैलेंज करती इस पाकिस्तानी एंकर को सुनो, हंसी छूटजाएगी पाकिस्तानी एंकर को उसके ही फैन ने ज़हर खिला दिया ओम पुरी को गाली देने वालेअपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे