The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Students of Allahabad university became violent after police lathicharge on the issue of evacuating hostel within 7 days

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद स्टूडेंट्स ने पुलिस की जीप समेत कई गाड़ियां जलाईं

ये सारा बवाल हॉस्टल को खाली कराने को लेकर था.

Advertisement
pic
5 जून 2018 (अपडेटेड: 5 जून 2018, 01:51 PM IST)
Img The Lallantop
बवाल के बाद छात्रों ने पुलिस जीप में आग लगाई. लाठीचार्ज में घायल छात्र.
Quick AI Highlights
Click here to view more
जेएनयू, बीएचयू, एएमयू के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल हो गया. यहां छात्रों और प्रशासन के बीच टकराव हो गया. पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. इस पर छात्र भड़क गए. उन्होंने तोड़-फोड़ की और पुलिस की जीप समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी.
क्या है पूरा मामला
#2017 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक छात्र धर्मवीर सिंह ने केस किया. छात्र ने अपनी याचिका में कहा कि उसे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल अलॉट किया. लेकिन उसके हॉस्टल रूम में कुछ छात्र अवैध रूप से रह रहे हैं. जो उसे वहां रहने नहीं दे रहे हैं. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले पूर्व छात्रों और बाहरी लोगों की शिकायतें और भी थीं.
#इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाया कि सत्र के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन सभी हॉस्टलों को पूरी तरह खाली करवाए. अगर छात्र ऐसा ना करें तो पुलिस की मदद ली जाए.
#विश्वविद्यालय ने इस कार्रवाई को "वॉश आउट" का नाम दिया. पिछले साल यह प्रक्रिया 23 मई तक पूरी हो गई थी.
#इस बार हॉस्टल खाली करने के लिए छात्रों को 5 जून से 11 जून का समय दिया गया. और 11 जून तक ऐसा न करने पर पुलिस की मदद से हॉस्टल खाली करवाने की बात कही.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने के लिया जारी किया नोटिस.(पेज-1)
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने के लिया जारी किया नोटिस.(पेज-1)

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने के लिया जारी किया नोटिस.(पेज-2)
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने के लिया जारी किया नोटिस.(पेज-2)

#छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय से पास आउट होने वालों से हॉस्टल खाली करवाना जायज है लेकिन पढ़ रहे छात्रों को ऐसा करने में असुविधा होती है. साथ ही फर्स्ट ईयर में आने वाले स्टूडेंट्स को हॉस्टल अलॉट होने में आधा सेशन निकल जाता है.
#कुछ डिपार्टमेंट के छात्रों ने पेपरों का भी हवाला दिया. लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटिस में छात्रों को पेपर होने तक रियायत देने की बात कही.
वॉश आउट प्रक्रिया के लिए जारी नोटिस.
वॉश आउट प्रक्रिया के लिए जारी नोटिस.

#यूनिवर्सिटी के नोटिस का विरोध करने के लिए छात्र स्टूडेंट यूनियन के ऑफिस पर इकट्ठा हुए. और प्रशासन से बात करने चले गए.
#पहले स्टूडेंट्स रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और डीएसडब्लू ऑफिस गए. वहां किसी से बात न होने पर वीसी ऑफिस का घेराव करने चले गए.
#छात्र करीब 800-1000 की संख्या में थे. वीसी ऑफिस पर पहले से पुलिस मौजूद थी. वहां छात्रों और पुलिस में गहमागहमी हो गई. जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
पुलिस और छात्रों के बीच बहस.
पुलिस और छात्रों के बीच बहस जो बाद में झड़प बन गई.

#लाठीचार्ज के बाद छात्र भड़क गए और तोड़-फोड़ मचा दी.
#एक पुलिस की जीप, दो बाइक और एक बस में आग लगा दी गई.
#इस पूरे हंगामे में कुछ छात्र घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया.
लाठीचार्ज की चोट दिखाता एक छात्र.
लाठीचार्ज की चोट दिखाता एक छात्र.

#4 जून को यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को भी बदल दिया गया. कुछ छात्र इसका विरोध कर रहे हैं. वो पुराने रजिस्ट्रार के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे थे.
अब आगे क्या होगा
हंगामे के बाद आया नया नोटिस.
हंगामे के बाद आया नया नोटिस.

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशाशन ने एक नोटिस निकालकर वॉश आउट की प्रक्रिया को स्थागित कर दिया है. छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांग सुनकर आगे कदम उठाए जाएंगे.


ये भी पढ़ें-
उन 7 सवालों के जवाब जो आप अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी मामले में जानना चाहते हैं

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटीः जहां जिन्ना मुद्दा ही नहीं है

आखिर क्यों BHU की लड़कियों को बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ता है!

IIMC एंट्रेंस एग्जाम के पेपर पर विवाद, मोदी से जुड़े सवालों और गलतियों की भरमार

वीडियो-जिन्ना की तस्वीर हटाकर दोबारा लगाने की बात गलतः AMU प्रशासन

Advertisement

Advertisement

()