The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Students die as Roof of a coaching centre collapsed in Bhajanpura area of Delhi

दिल्ली के भजनपुरा में कोचिंग सेंटर की छत गिरी, पांच की मौत

13 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
pic
25 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 25 जनवरी 2020, 03:11 PM IST)
Img The Lallantop
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में हुए इस हादसे में कई बच्चे लापता बताए जा रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली का भजनपुरा इलाका. यहां एक हादसा हुआ है. 25 जनवरी यानी शनिवार को एक कोचिंग सेंटर की छत गिर गई. आजतक की खबर के मुताबिक, इस हादसे में चार बच्चों और कोचिंग संचालक की मौत हुई है. वहीं तीन लापता बताए जा रहे हैं. घायल हुए कई छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, गोकलपुर में कोचिंग सेंटर चल रहा था. जिस बिल्डिंग में यह कोचिंग सेंटर चल रहा था, अचानक उसकी छत गिर गई. 13 छात्र घायल हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया.
'भजनपुरा से बहुत बुरी खबर आ रही है. भगवान सब को सलामत रखे.
सीएम ने मौके पर पहुंचने की बात भी कही. बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, कोचिंग चल रही थी और अंदर कई छात्र मौजूद थे. छत गिरने की वजह से इलाके में अफरातफरी मच गई. चारों तरफ हड़कंप मच गया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. मलबा हटाने का काम जारी है. सूचना के मुताबिक जहां कोचिंग चल रही थी उसके बगल वाले मकान में निर्माण का काम चल रहा था. उसके गिरने की वजह से कोचिंग वाला कमरा भी उसकी चपेट में आ गया.
वीडियो: लोहदरगा: VHP-BJP की CAA के समर्थन में रैली पर पथराव, दंगा करने वालों पर चुप क्यों हेमंत सोरेन की सरकार?

Advertisement

Advertisement

()