'मुझे पूरी लाइफ किट-कैट सप्लाई करो वरना जेल भिजवा दूंगी'
लंदन की एक स्टूडेंट ने दी नेस्ले कंपनी को धमकी
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
लंदन में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट ने नेस्ले कंपनी को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है. और मुआवजे में मांग रही पूरी जिंदगी के लिए किटकैट चॉकलेट की सप्लाई.
20 साल की साइमा अहमद ने लंदन के एक सुपरमार्केट से किट कैट चॉकलेट का मल्टी पैक खरीदा. लेकिन आठ में से एक भी चॉकलेट में वेफर नहीं निकला. साइमा इस बात से नाराज हुई हैं, और कहती हैं कि नेस्ले कंपनी कस्टमर्स के प्रति अपनी ड्यूटी को ठीक से निभा नहीं रहा है.
साइमा के मुताबिक ये चॉकलेट का वेफर ही है जो इसे दूसरी चॉकलेट से अलग बनता है. कोई और चॉकलेट नहीं है जो इतने बढ़िया तरीके से वेफर और चॉकलेट का कॉम्बीनेशन बनाती हो. इसी वेफर के दम पर वो अपना सारा विज्ञापन करते हैं. अब अगर चॉकलेट में वेफर ही न निकले, तो ये तो कस्टमर के साथ सरासर धोखा होगा. बस इसी धोखे का मुआवजा चाहिए साइमा को.
"मैंने कई ऑनलाइन फोरमों पर चेक किया. कई लोगों को वेफर न होने की शिकायत रही है. नेस्ले कंपनी के बहुत सारे कस्टमर्स हैं, और इस तरह की गलती एक्सेप्ट नहीं की जा सकती. मैं चाहती हूं कि नेस्ले के CEO मुझे जवाब दें. अगर उन्होंने मुझे जवाब नहीं दिया तो मैं लीगल नोटिस भेज दूंगी."