The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • student get beaten by teacher in a dance viral video

स्कूल फंक्शन को शादी समझ दोस्त पर पैसे लुटा रहा था, टीचर ने सबके सामने कुटाई कर दी!

लोगों ने अलग-अलग कॉमेंट दिए हैं.

Advertisement
Alpine School Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 02:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंटरनेट कई तरह के वीडियोज (Social Media Funny Videos) से भरा पड़ा है. आए दिन कोई ना कोई फनी वीडियो लोगों का दिन बना देता है तो कोई लोगों को इमोशनल कर देता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो (School Viral Video) चल रहा है. एक लड़के ने स्कूल फंक्शन को शादी समारोह समझने की भूल कर दी और फिर उसके साथ टीचर ने जो किया उसका वीडियो वायरल है. वीडियो उत्तर प्रदेश का है. यहां बागपत जिले के लूंब में अल्पाइन पब्लिक (Alpine Public School Loomb) नाम का एक स्कूल है. 

अब वीडियो वायरल होने की वजह क्या है? वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल में एक फंक्शन चल रहा है और एक लड़का स्टेज पर डांस कर रहा है. सामने टीचर्स खड़े हैं और स्कूल स्टूडेंट्स बैठे हैं. लड़के के डांस के दौरान अचानक से एक दूसरा लड़का स्टेज पर आता और उसके ऊपर कुछ रुपये वारने लग जाता है. एकदम शादी में बाराती डांस की तरह. ये देखने के बाद साइड में खड़े टीचर को गुस्सा आता है और वो उसकी कुटाई कर देता है. इसका वीडियो खासा वायरल हो रहा है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए…

Image embed

अपने दोस्त की कुटाई देखकर भी डांस करने वाला लड़का नाचता रहा. ये वीडियो अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है. लोगों ने लिखा कि पल भर में कैसे बदलते हैं रिश्ते.' किसी ने लिखा कि दोस्त भले ही पिट जाए लेकिन अपने नंबर कम नहीं होने चाहिए.' इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि टीचर को ऐसे किसी भी स्टूडेंट को नहीं पीटना चाहिए और टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. आप भी देखिए…

Image embed
Image embed

हालांकि वीडियो कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो काफी रीशेयर किया जा रहा है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की असल में मॉडल निकली!

Advertisement

Advertisement

()