The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Student drowns in waterlogged pit in Noida, Three rescued

नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर छात्र की मौत, पिकनिक मनाने गया था

Student drowns in waterlogged pit Noida: नोएडा में 23 साल के एक छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. मृतक अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 94 मेें पिकनिक मनाने पहुंचा था. वहां वो एक पानी से भरे गड्ढे में नहाने के लिए उतरा और डूबने लगा. छात्र के तीन साथियों को रेस्क्यू कर लिया गया है.

Advertisement
pic
8 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:00 PM IST)
Student drowns in waterlogged pit Noida
नोेएडा के सेक्टर 94 में एग्जाम खत्म होने के बाद पिकनिक मनाने पहुंचे थे छात्र. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नोएडा में 23 साल के एक छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है. मृतक अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 94 में पिकनिक मनाने गया था. इसी दौरान वो नहाने के लिए पानी से भरे एक बहुत बड़े गड्ढे में उतरा था, लेकिन अचानक डूबने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र को बचाने पानी में कूदे उसके साथियों को भी पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है. उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है.

मृतक छात्र की पहचान हर्षित भट्ट के रूप में हुई है. वो गाजियाबाद के इंदिरापुरम का रहने वाला था. 8 अप्रैल को एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पेपर खत्म हुए थे, जिसके बाद छात्र अपने साथियों के साथ सुपरनोवा के पास स्थित एक खाली पड़े पुराने निर्माण स्थल पर गया था. 

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षित नहाने के लिए पानी में गया था, लेकिन तभी वो डूबने लगा. ये देख उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी और उसे बचाने के लिए खुद पानी में कूद गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ पहुंची और हर्षित को बाहर निकाला. बताया गया कि अस्पताल ले जाते समय छात्र थोड़ी सांस ले रहा था. लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई थी.

घटना को लेकर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने बताया,

कुछ लड़कों के डूबने की सूचना थी. तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस, फायर, SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंची. और उन्हें रेस्क्यू किया गया. जिसमे एक की मृत्यु हो गई है, बाकी को बचा लिया गया. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उसके परिजनों से बात चल रही है. 

डीसीपी ने बताया, "शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रों का आज पेपर खत्म हुआ था. उसके बाद ये पिकनिक मनाने यहां आए थे. तभी ये घटना हुई ”

अधिकारी घटना के बाद जांच कर रहे हैं कि ये किस प्रकार का गड्ढा था और कितना गहरा था.

इस घटना ने युवराज मेहता केस की याद दिला दी है. इसी साल नोएडा के ही सेक्टर 150 में 27 वर्षीय इंजीनियर युवराज मेहता की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी. घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण के नए CEO कृष्णा करुणेश ने ऐसे डेथ पॉइंट की सूची बना कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद ऐसा दूसरा हादसा हुआ है.

हालांकि दोनों हादसों में एक बड़ा फर्क है. युवराज मेहता गलती से पानी से भरे गड्ढे में डूबे थे, जबकि इस घटना में छात्र नहाने के इरादे से पानी में गया था.

वीडियो: US-Iran Ceasefire पर ट्रंप को लेकर इंटरनेशनल मीडिया ने क्या लिखा?

Advertisement

Advertisement

()